Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या…3 गिरफ्तार:पैसों का विवाद-रंजिश बनी वजह, घर में घुसकर सिर-सीने में मारी थी गोली, मास्टरमाइंड अभी भी फरार
Breaking News

कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या…3 गिरफ्तार:पैसों का विवाद-रंजिश बनी वजह, घर में घुसकर सिर-सीने में मारी थी गोली, मास्टरमाइंड अभी भी फरार

By adminMay 23, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bdc2dcaf 5250 4cb1 8c0e 21b3bb7409fe 1779527195027
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



bdc2dcaf 5250 4cb1 8c0e 21b3bb7409fe 1779527195027
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि करीब एक महीने पहले ग्राम करही में हुए इस वारदात के पीछे पैसों का विवाद, कारोबार की होड़ और पुरानी रंजिश मुख्य वजह बताई जा रही है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हेमंत कुमार बघेल, भूषण बघेल और अमित टंडन शामिल हैं। ये तीनों करही गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल, उसकी मैगजीन, एक खाली मैगजीन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल, मामले में मुख्य साजिशकर्ता और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है। अब जानिए पूरा मामला दरअसल, यह घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर की है। 23-24 अप्रैल की रात करीब साढ़े 12 बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के दौरान उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप (19) को सिर और सीने में गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा गंभीर घायल हो गया। माता-पिता को कमरे में किया बंद बदमाशों ने वारदात से पहले पीड़ित भाइयों के माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया था। वे घर से 50-60 रुपये कैश और एक आईफोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल नाबालिग का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। तीनों भाई बहन एक ही कमरे में सो रहे थे मृतक आयुष कश्यप (19) बीएएलएलबी सेकंड ईयर का छात्र था, वहीं आशुतोष कश्यप (16) 10वीं का छात्र है। वह बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है। उसकी एक बहन प्रेरणा कश्यप भी है जो कि जगदलपुर जिले के अंजर गांव पोस्ट ऑफिस में बीपीएम पद पर पोस्टेड है। 10 मार्च को प्रेरणा भी छुट्टी पर घर आई थी, गुरुवार रात तीनों भाई बहन एक ही कमरे में सो रहे थे। तीन दिन पहले आयुष के बारे में पूछने आए थे युवक मृतक युवक की बहन और प्रत्यक्षदर्शी प्रेरणा कश्यप के मुताबिक, तीन युवक आए और पहले उसके भाई आयुष को गोली मारी, फिर 16 साल के छोटे भाई को भी निशाना बनाया। तीनों बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था। वारदात के बाद आरोपी 3 मोबाइल और कुछ कैश लेकर फरार हो गए। प्रेरणा ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले भी तीन युवक उसके भाई आयुष के बारे में पूछताछ करने आए थे। पिता बोले- रेत के कारोबार की वजह से बेटे की हत्या आयुष के पिता सम्मेलाल कश्यप ने आरोप लगाया है कि रेत के कारोबार को लेकर उनके बेटे की हत्या की गई। उनका कहना है कि 19 साल का आयुष रेत का काम करता था और हाल ही में उसने हाइवा और जेसीबी खरीदे थे, जिसके बाद से वह इस काम में एक्टिव था। घटना की जानकारी मिलते ही तत्कालीन प्रभारी एसपी निवेदिता पाल, एएसपी उमेश कुमार कश्यप, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत सात राज्यों में दबिश दी। इस दौरान 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और साइबर टीम लगातार तकनीकी सबूत जुटाने में लगी रही। ट्रेनिंग से लौटने के बाद एसपी विजय कुमार पांडेय सीधे करही गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद ही पूरे मामले में “ऑपरेशन हंट” शुरू किया गया। पैसों के विवाद और जलन ने ली जान पूछताछ में आरोपी भूषण बघेल ने बताया कि उसके भाई ने जो पैसे उधार लिए थे, उसी को लेकर आयुष के परिवार से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके अलावा उन्हें आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति और उसके असर से भी जलन थी। इसी पैसों के विवाद, कारोबार की होड़ और बदले की भावना के चलते मिलकर हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात आरोपी पहले से ही मृतक के घर के आसपास घात लगाकर बैठे हुए थे। उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और फिर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने आयुष के पिता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और आयुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बीच-बचाव करने आए उनके छोटे भाई को भी गोली मार दी गई। फिलहाल, मामले में मुख्य साजिशकर्ता और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari IPL Satta Arrest | Rs 5.40 Lakh Seized

May 23, 2026

कोरबा के अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियां मृत मिलीं:बारूद विस्फोट से शिकार की आशंका, पेयजल आपूर्ति पर खतरा, कार्रवाई की मांग

May 23, 2026

कलेक्टर ने बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया, 5 मशीनें जब्त:बिलासपुर में बोर मशीनों को डीजल देने पर रोक, गिरते जल स्तर पर चिंता

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071704
Views Today : 253
Views Last 7 days : 2290
Views Last 30 days : 4861
Total views : 94195
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.