Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » झोलाछाप डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई:मनेन्द्रगढ़ के भौता में अवैध क्लिनिक से दवा-इंजेक्शन जब्त
Breaking News

झोलाछाप डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई:मनेन्द्रगढ़ के भौता में अवैध क्लिनिक से दवा-इंजेक्शन जब्त

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5837846a 3cb1 46d0 b151 78ff46d4a855 1778404416558
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5837846a 3cb1 46d0 b151 78ff46d4a855 1778404416558
एमसीबी जिले में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में, मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम भौता में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा मारा। टीम ने मौके से उपयोग की गई दवाइयां और इंजेक्शन जब्त किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ग्राम भौता में एक व्यक्ति बिना वैध डिग्री और अनुमति के नेत सिंह नामक व्यक्ति मरीजों का इलाज कर रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, सीएमएचओ के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का बनाया गया संचालक के पास नहीं मिली कोई डॉक्टरी डिग्री टीम ने ग्राम भौता पहुंचकर अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान, क्लिनिक संचालक के पास डॉक्टरी पेशे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या डिग्री नहीं मिली। संचालक को पहले ही भनक लग चुकी थी कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि संचालक को पहले ही भनक लग चुकी थी, जिसके कारण उसने कई जरूरी दवाइयां और उपकरण हटा दिए थे। दवाइयों और इंजेक्शनों को जब्त किया गया इसके बावजूद, टीम ने मौके पर मौजूद अन्य दवाइयों और इंजेक्शनों को पंचनामा तैयार कर जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसिक असदक, बीपीएम सुलेमान खान, औषधि निरीक्षक विकास लकड़ा, डीओ संजय राम और सीएचओ कृष्णा शामिल रहे। फर्जी डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले फर्जी डॉक्टरों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है। विभाग द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ट्रक ने बाइक सवारो को मारी टक्कर; दो की मौत:चक्काजाम की स्थिति हुई निर्मित, तेतला चौक पर हुआ हादसा

May 10, 2026

बंग समाज ने मनाई रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती:बलरामपुर में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती की धूम, मेधावी छात्र, किसान और कलाकार हुए सम्मानित

May 10, 2026

Rs 14.50 Lakh Fraudster Nabbed in Lucknow

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069906
Views Today : 54
Views Last 7 days : 352
Views Last 30 days : 3403
Total views : 90960
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.