अमलीपदर| खेती-किसानी के सीजन में ट्रैक्टरों की बढ़ती जरूरत के बीच पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कई पेट्रोल पंपों पर केवल वाहनों में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है, जेरीकेन और बोतलों में ईंधन देने पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, बाइक चालकों को एक बार में केवल ₹200 तक का पेट्रोल दिया जा रहा है, वहीं डीजल वाहनों को करीब ₹2000 तक ही डीजल मिल पा रहा है। इस दौरान खेत जुताई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
<
