दंतेवाड़ा| जिला लंबे समय से नक्सल दंश से प्रभावित था, पुलिसिंग भी बदल गई थी सारा फोकस नक्सलियों पर था, पर नक्सल मुक्त होने के बाद दंतेवाड़ा एसपी ने सभी थानों को सख्त निर्देश दिए हैं, अवैध, सट्टा, शराब, गांजा, जुआ, कबाड़ी के व्यवसाईयों पर सख्त नजर रखी जाए। एसपी गौरव राय ने बताया सभी थानों को निर्देश दिया गया है, पुलिस अब नक्सलियों के बाद अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। जिले में बचेली, किरन्दुल, गीदम में बड़ी तादाद में आईपीएल के दौरान सट्टा खेला जाता है, जिला मुख्यालय में पुलिस के द्वारा जुआ, सट्टा में लिप्त लोगों से पूछताछ की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। साथ ही यहां जुआ की भी शिकायत पुलिस को मिली है जिसके बाद अब कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अवैध शराब बड़ी तादाद में ग्रामीण क्षेत्रों में बिक रही है जिसमें नकुलनार, कुआकोंडा, माहराहौरनार, गीदम में पुलिस के द्वारा एक पर कार्रवाई भी की गई।
<
