Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जीजा ने साले का गमछे से घोंटा गला, रायपुर में 150 रुपये की शराब बनी मौत की वजह
Breaking News

जीजा ने साले का गमछे से घोंटा गला, रायपुर में 150 रुपये की शराब बनी मौत की वजह

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10 04 2026 cg murder kumhari incident
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Raipur Crime: रायपुर के कुम्हारी में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले जीजा-साला के बीच शराब को लेकर विवाद हत्या में बदल गया। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 02:07:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 02:07:23 PM (IST)

जीजा ने साले का गमछे से घोंटा गला, रायपुर में 150 रुपये की शराब बनी मौत की वजह
Raipur Crime: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

HighLights

  1. 150 रुपये की शराब बनी हत्या का कारण
  2. गमछे से गला घोंटकर की गई हत्या
  3. पुलिस ने आरोपी को तुरंत किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करने वाले दो मजदूरों के बीच शराब को लेकर हुआ विवाद हत्या में बदल गया। आरोपी ने अपने ही साले की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जीजा-साला के बीच हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार मृतक घनश्याम यादव (30) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45) दोनों महासमुंद जिले के ग्राम पल्सी पानी थाना कोमाखान के निवासी थे। दोनों कुम्हारी के एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे और आपस में जीजा-साला के रिश्ते में थे।

शराब को लेकर शुरू हुआ झगड़ा

जानकारी के मुताबिक 8 अप्रैल को दोनों सिलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इस दौरान आरोपी ने घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने भेजा, लेकिन घनश्याम ने शराब खुद ही पी ली। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

अगले दिन की घटना ने ली जान

बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी में नहाने गए थे। इस दौरान घनश्याम शौच के लिए नदी किनारे चला गया। तभी आरोपी उसके पीछे पहुंचा और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

गमछे से गला घोंटकर की हत्या

घनश्याम के बेहोश होने के बाद आरोपी को शक हुआ कि उसकी मौत हो गई है। इसी डर के चलते उसने अपने गमछे से घनश्याम का गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076928
Views Today : 196
Views Last 7 days : 4244
Views Last 30 days : 11932
Total views : 107137
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.