Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जिस किराना दुकान पर सामान लेने जाती थी पत्नी, उसी के बेटे संग भागी तो पति ने दे दी जान
Breaking News

जिस किराना दुकान पर सामान लेने जाती थी पत्नी, उसी के बेटे संग भागी तो पति ने दे दी जान

By adminOctober 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25 09 2025 efff84cb 50fe 4f45 ae1f 0957b799df21
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी पत्नी गांव के ही एक युवक के साथ भाग गई। मृतक की जेब से एक पत्र भी मिला है, जिसमें उसने फांसी लगाने की वजह बताई है। मृतक ने कई बार पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा था।

Publish Date: Thu, 25 Sep 2025 12:42:06 PM (IST)

Updated Date: Thu, 25 Sep 2025 01:01:50 PM (IST)

जिस किराना दुकान पर सामान लेने जाती थी पत्नी, उसी के बेटे संग भागी तो पति ने दे दी जान
किराना दुकान वाले युवक के साथ भागी पत्नी (सांकेतिक AI फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: जिले के तखतपुर क्षेत्र के बेलपान में रहने वाले ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब में मिले सुसाइड नोट में भाजपा नेता के बेटे द्वारा पत्नी को भगाकर ले जाने की बात लिखी थी। सुसाइड नोट के आधार पर स्वजन ने भाजपा नेता के बेटे और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे।

स्वजन ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तखतपुर क्षेत्र के बेलपान में रहने वाले देवनाथ मरकाम ने बताया कि वह दिव्यांग होने के कारण गांव में टेलरिंग करके गुजर बसर करता है। उनका छोटा भाई देवलाल मरकाम (52) गांव में रोजी मजदूरी करता था। उसकी लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला।

इसमें लिखा था कि उसकी पत्नी अनिता मरकाम का गांव में ही किराना दुकान चलाने वाले दद्दू कौशिक से प्रेम संबंध था। उसने अपनी पत्नी और किराना दुकान संचालक को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाइश दी। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी अनिता को लेकर दद्दू भगा ले गया। इसकी जानकारी होने पर देवलाल मरकाम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इधर आरोपित पर कार्रवाई नहीं होने के कारण स्वजन आक्रोशित हो गए। गांव के लोगों के साथ स्वजन एसपी कार्यालय पहुंचे। स्वजन ने आरोपित दद्दू कौशिक और अनिता मरकाम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- CG Crime: कोरबा में घर पर सरेआम फायरिंग, अंतरजातीय शादी से जुड़ा मामला

पुलिस पर लापरवाही के लग रहे आरोप

एसपी कार्यालय पहुंचे स्वजन ने आरोप लगाया कि महिला के गायब होने की जानकारी होने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसान ने जब आत्महत्या कर ली तब भी पुलिस जुर्म दर्ज करने टालमटोल कर रही है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस पर मामले में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कल सुशासन तिहार में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय:27 करोड़ के एजुकेशन हब, नालंदा परिसर का करेंगे निरीक्षण, लेंगे समीक्षा बैठक

June 3, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 11 वाहन जब्त:अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की दो बड़ी कार्रवाई

June 3, 2026

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; VIDEO:स्कूटी सवार भी चपेट में आया, 4 लोग घायल, रायगढ़ के छातामुड़ा बाईपास की घटना

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072798
Views Today : 30
Views Last 7 days : 1519
Views Last 30 days : 5685
Total views : 96324
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.