टॉप न्यूज़

रायपुर-राजनांदगांव में सहायक ग्रेड-3 और स्टेनोग्राफर भर्ती विवादो मेंं:कोर्ट पहुंचे कैंडिडेट्स, बोले- बाकी 8 जिलों में भर्ती एग्जाम लेकर, यहां मेरिट पर क्यों?




जिला न्यायालय रायपुर में तृतीय वर्ग कर्मचारी (सहायक ग्रेड-3 और स्टेनोग्राफर हिंदी) की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की मांग को लेकर बड़ी संख्या में आज रायपुर जिला कोर्ट पहुंचे। अभ्यर्थियों ने पूरे मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा है। कैंडिडेट का कहना है कि, मौजूदा चयन प्रक्रिया कई योग्य उम्मीदवारों के साथ न्याय नहीं करती, इसलिए इसमें संशोधन किया जाना चाहिए। कैंडिडेट्स ने बताया कि, 10 जिलों में भर्ती हो रही है। 8 जिलों में प्रक्रिया अलग है। इन 8 जिलों में एग्जाम और स्किल बेस पर सिलेक्शन होगा। लेकिन रायपुर और राजनांदगांव में भर्ती मेरिट बेस पर हो रही है। इसी बात को लेकर पूरा विवाद है। सिर्फ स्नातक मेरिट पर चयन का विरोध पीड़ितों ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि, भर्ती विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों की प्रारंभिक मेरिट सूची स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर 1:15 के अनुपात में बनाई जाएगी। इससे वे उम्मीदवार बाहर हो जाएंगे। जिनके स्नातक में अंक कम हैं, लेकिन वे प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने इसे योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय बताया है। सभी को मिले लिखित परीक्षा का मौका अभ्यर्थियों ने मांग की है कि, सिर्फ स्नातक के अंकों के आधार पर मेरिट बनाने के बजाय सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाए। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा लेकर अंतिम चयन किया जाए, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।
विस्तृत सिलेबस जारी करने की मांग कैंडिडेट्स ने भर्ती विज्ञापन में लिखित परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम और अंक विभाजन जारी नहीं किया गया है। इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी करने की मांग की है। भर्ती का तय कैलेंडर भी जारी हो अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा घोषित करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा ऐसी तिथियों पर आयोजित की जाए। जब छत्तीसगढ़ की अन्य न्यायालयीन, राज्य स्तरीय या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाएं न हों, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। भर्ती प्रक्रिया में संशोधन की अपील ज्ञापन के माध्यम से अभ्यर्थियों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सहायक ग्रेड-3 और स्टेनोग्राफर हिंदी की भर्ती प्रक्रिया में संशोधन किया जाए। लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के माध्यम से पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाई जाए।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button