टॉप न्यूज़

पालक समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्वशा बने



जेवरतला रोड| शासकीय प्राथमिक शाला टटेंगा में पालक समिति की बैठक हुई। नवीन पालक समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति में अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्वशा को नियुक्त किया गया। उन्हें योजना प्रभारी एवं जनसंपर्क, मोबाइल सूचना, संचार तथा प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष रिखी राम साहू को एमडीएम, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र एवं अपार आईडी प्रभारी बनाया गया है। समिति के सदस्यों में चोवाराम नेताम को सांस्कृतिक प्रभारी, श्रवण कुमार कोलियारा को भ्रमण एवं वेशभूषा प्रभारी, पेमीन साहू को पंच पंचायत प्रभारी, त्रिवेणी गांवरे को खेलकूद प्रभारी, लीला बाई सुधाकर को पौधरोपण एवं पोषण वाटिका प्रभारी, अनुसुईया सिन्हा को स्वास्थ्य प्रभारी, पुष्पा सुधाकर को महिला एवं बाल विकास प्रभारी तथा सुषमा कौशिक को शाला सुरक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button