बालोद | शहर के कई इलाकों में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। समस्या का मुख्य कारण नगर पालिका की अनियमित जल आपूर्ति समय-सारिणी है। नलों के लिए कोई तय समय का पालन नहीं किया जा रहा है। कभी सुबह 6 बजे तो कभी साढ़े 6 बजे पानी छोड़ा जाता है, वहीं कई बार निर्धारित समय तक पानी नहीं चलने से लोगों को पर्याप्त जल नहीं मिल पाता। इससे खासकर कामकाजी लोगों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
<
