![]()
सरगुजा के बतौली ब्लॉक में आयोजित जनगणना के प्रशिक्षण में टीचर नशे में धुत होकर पहुंचा। प्रशिक्षण के दौरान वह सीतापुर SDM से बहस करने लगा। एसडीएम के आदेश पर टीचर का मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। BEO का प्रतिवेदन मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, बतौली ब्लॉक में जनगणना कार्य में ड्यूटी पर लगाए गए टीचर्स की बैठक 29 अप्रैल को स्वामी आत्मानंद स्कूल बतौली में आयोजित था। समीक्षा बैठक में भोलेंद्र पैकरा, टीचर एलबी, बिलासपुर खालपारा शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे और सीतापुर SDM फागेश सिन्हा से बहस करने लगे। SDM ने टीचर को शराब के नशे में देखकर उनका मेडिकल चेकअप कराने का निर्देश दिया। BEO के प्रतिवेदन पर DEO ने की कार्रवाई
भोलेंद्र पैकरा का CHO बतौली में मेडिकल चेकअप किया गया, जिसमें उन्हें शराब के नशे में होना बताया गया। बतौली BEO ने इसका प्रतिवेदन सरगुजा DEO को भेजा। सरगुजा DEO दिनेश झा ने मामले में टीचर के कार्य को अशोभनीय एवं अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय BEO कार्यालय उदयपुर निर्धारित किया गया है।
<
