बालोद | डिजिटल जनगणना प्रक्रिया के लिए लोगों में जागरूकता और सहयोग आवश्यक है। जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले लगभग 34 महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर लोगों में पूर्ण जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे प्रगणकों को सही और संपूर्ण विवरण उपलब्ध करा सकें। लोगों द्वारा जनगणना के दौरान अधूरी जानकारी दी जा रही है, जिससे आंकड़ों की शुद्धता प्रभावित हो सकती है। विभागों द्वारा प्रचार-प्रसार किए जाने की आवश्यकता है।
<
