सुकमा| जिले के जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी स्थापित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। कलेक्टर अमित कुमार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में टीम ने दंतेवाड़ा के जावंगा एजुकेशन सिटी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन किया। सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, खेल परिसर और छात्रावास सुविधाओं का निरीक्षण किया।
<
