![]()
रामानुजगंज क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर के जंगल में मंगलवार सुबह एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच उबल्क सिंह के घर कुछ मेहमान आए हुए थे वो सुबह जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर महुआ के पेड़ पर लटके एक शव पर पड़ी। सरपंच ने गांव पहुंच कर सुचना दी सरपंच ने तुरंत गांव पहुंचकर अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कल से लापता थी युवती मृत युवती की पहचान ग्राम देवीगंज निवासी पूनम के रूप में हुई है, जो दीप नारायण अगरिया की बेटी थी। बताया जा रहा है कि पूनम सोमवार शाम करीब 4 बजे से अपने घर से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से हुई मौत। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
<
