Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया शिक्षक बर्खास्त:जांच के बाद DEO की कार्रवाई, युवकों ने कार में पकड़कर वीडियो भी बनाया था
Breaking News

छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया शिक्षक बर्खास्त:जांच के बाद DEO की कार्रवाई, युवकों ने कार में पकड़कर वीडियो भी बनाया था

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 29 at 211722 1778789120
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 29 at 211722 1778789120
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कॉलेज छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए स्कूल शिक्षक की सेवाएं जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने समाप्त कर दी हैं। यह शिक्षक आत्मानंद स्कूल में संविदा शिक्षक के रूप में पदस्थ था। कार में छात्रा के साथ उसका वीडियो स्थानीय युवकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक 20 अप्रैल की रात करीब 1 बजे कुछ युवकों ने सरमना के लंकाडांड जंगल के किनारे एक कार खड़ी देखी, जब वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षक सुरेश जायसवाल छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। युवकों ने दोनों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो की तस्वीरें देखिए… DEO ने कराई जांच, दोषी मिले तो सेवाएं समाप्त मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत पर सरगुजा डीईओ ने टीचर सुरेश कुमार जायसवाल को स्कूल से हटाते हुए उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया था। इसके बाद डीईओ ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की। जांच टीम में बीईओ बतौली शरद चंद्र मेशपाल, सीतापुर बीईओ और सेदम हाई स्कूल के प्राचार्य शामिल थे। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति सुरेश कुमार जायसवाल ही है। साथ ही जंगल किनारे मिला वाहन भी उन्हीं का पाया गया, जब जांच टीम ने टीचर से बयान लिया तो वह यह स्पष्ट नहीं बता सका कि वह देर रात छात्रा के साथ जंगल में क्यों था। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि इस घटना से विद्यालय की गरिमा को गहरा आघात पहुंचा है और शिक्षा विभाग की छवि भी धूमिल हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने टीचर सुरेश कुमार जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीईओ ने उनकी संविदा नियुक्ति समाप्त कर दी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कलेक्टर ने ली ऑयल कंपनी प्रतिनिधियों की बैठक:ईंधन आपूर्ति करने के निर्देश दिए, जारिकेन में डीजल देने के नियम तय

May 15, 2026

कांग्रेस ने वन विभाग कार्यालय का घेराव किया:वन्यजीव हमले में घायलों के मुआवजे सहित 5 सूत्रीय मांगें, भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए

May 15, 2026

फ्यूल के लिए गाड़ियों की लगी लंबी कतार:बिलासपुर में देर रात तक उमड़ी भीड़, कलेक्टर बोले- घबराए नहीं, स्टॉक पर्याप्त है

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070483
Views Today : 35
Views Last 7 days : 1047
Views Last 30 days : 3663
Total views : 91834
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.