Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:बिलासपुर कलेक्टर से जांच और तबादले की मांग, लापरवाही के आरोप,जांच का दिया आश्वासन
Breaking News

छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:बिलासपुर कलेक्टर से जांच और तबादले की मांग, लापरवाही के आरोप,जांच का दिया आश्वासन

By adminJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f7b18bb5 d42d 4e2d 83cc f20806fd84ab 1781008479898
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f7b18bb5 d42d 4e2d 83cc f20806fd84ab 1781008479898
बिलासपुर में शासकीय आदर्श पीजी अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। छात्राओं ने अधीक्षिका के स्थानांतरण, छात्रावास में व्याप्त कथित अनियमितताओं की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर ने छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीटों में अनियमितता का आरोप छात्राओं ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि 50 सीटों वाले छात्रावास में केवल 42 छात्राओं को ही प्रवेश दिया गया है, जबकि शेष सीटों का उपयोग नियमों के विपरीत अन्य लोगों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रावास के संचालन और प्रशासनिक कार्यों में अधीक्षिका के परिवार के सदस्य हस्तक्षेप करते हैं, जिससे छात्राओं को असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल छात्राओं का कहना है कि अधीक्षिका की बेटी कई वर्षों से छात्रावास परिसर के दो हॉल और कुछ कमरों में रह रही है। छात्राओं के अनुसार, छात्रावास के मुख्य द्वार की चाबी भी उसके पास रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि देर रात तक छात्रावास का गेट खुला रहता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है। छात्राओं ने यह भी दावा किया कि पूर्व में लापरवाही के कारण छात्रावास के एक हॉल में आग लगने की घटना हो चुकी है। पांच सूत्रीय ज्ञापन में लगाए गंभीर आरोप कलेक्टर को सौंपे गए पांच सूत्रीय ज्ञापन में छात्राओं ने प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कथित अवैध वसूली, भोजन सहायता राशि में कटौती के लिए कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराने तथा विभिन्न सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया है। ज्ञापन में छात्रावास में बेड, गद्दे, टेबल, कुर्सी, कुशन और लाइब्रेरी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा छात्राओं और कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न की शिकायत भी की गई है। जांच के बाद होगी कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल ने छात्राओं को आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक प्रशासनिक और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छात्राओं की शिकायतों के बाद छात्रावास की व्यवस्थाओं और संचालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन द्वारा जांच शुरू किए जाने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म:सालभर किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो कराया अबॉर्शन फिर बातचीत की बंद, कोचिंग संचालक को उम्रकैद

June 10, 2026

कलेक्टर ने फील्ड विजिट के दौरान देखा हिरणों का झुंड:धमतरी की जैव विविधता की तारीफ,बोले- वन्यजीव और पक्षी प्रेमियों के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन

June 10, 2026

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर हवन-पूजन:स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने महामाया मंदिर में की दीर्घायु की कामना, भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073461
Views Today : 478
Views Last 7 days : 750
Views Last 30 days : 6082
Total views : 97044
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.