GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसग:GeM के जरिए खरीदी 113% बढ़ी, छोटे उद्यमियों से 1,800 करोड़ की खरीदारी

![]()
छत्तीसगढ़ को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में यह सम्मान दिया गया। समारोह की थीम ‘GeM 10: A Decade of Exponential Possibilities’ रही। राज्य सरकारों के लिए निर्धारित ‘प्रीमियर अवार्ड्स-स्टेट गवर्नमेंट फेलिसिटेशन’ श्रेणी में छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार मिला है। GeM के प्रभावी उपयोग और इसके जरिए सरकारी खरीदी के मूल्य और मात्रा में बढ़ोतरी के लिए राज्य को सम्मानित किया गया। खुली प्रतिस्पर्धा से 130 करोड़ रुपए की बचत GeM की पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया से वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार को 130 करोड़ रुपए की बचत हुई। यह बचत अनुमानित लागत और प्रतिस्पर्धी बोली के बाद मिले वास्तविक बाजार मूल्य के अंतर से हुई है। तीन साल में 235 करोड़ बचाए GeM की खुली बोली, तय मानकों और डिजिटल रिकॉर्ड के कारण सरकारी खरीदी में पारदर्शिता बढ़ी है। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में प्रतिस्पर्धी खरीदी के जरिए राज्य सरकार को कुल 235 करोड़ रुपए की बचत हुई है। GeM से खरीदी 113% बढ़ी छत्तीसगढ़ में GeM के जरिए सरकारी खरीदी वित्तीय वर्ष 2025-26 में बढ़कर 3,935 करोड़ रुपए पहुंच गई। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 113 प्रतिशत अधिक है। विभागों, निगमों और स्थानीय निकायों की खरीदी को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने से यह बढ़ोतरी हुई। छोटे उद्यमियों से 1,800 करोड़ की खरीदी वित्तीय वर्ष 2025-26 में सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSEs) से खरीदी 61 प्रतिशत बढ़कर 1,800 करोड़ रुपए हो गई। यह 25 प्रतिशत के निर्धारित MSE खरीद लक्ष्य से काफी अधिक है। महिला और ST-SC उद्यमियों की भागीदारी बढ़ी महिला उद्यमियों से खरीदी में 97 प्रतिशत और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के उद्यमियों से खरीदी में 108 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं स्टार्टअप से सरकारी खरीदी में सबसे ज्यादा 178 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ‘GeM ने उद्यमियों के लिए खोले सरकारी बाजार के दरवाजे’ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि GeM ने छत्तीसगढ़ के उद्यमियों को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे सरकारी मांग और बाजार से जुड़ने का अवसर दिया है। महिला उद्यमियों, SC-ST वर्ग और स्टार्टअप की बढ़ती भागीदारी इस व्यवस्था की सफलता को दिखाती है। पारदर्शी खरीदी से स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खुला और पारदर्शी डिजिटल मार्केटप्लेस सभी उद्यमियों को समान अवसर देता है। सरकार का प्रयास है कि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा छोटे उद्यमियों, महिला उद्यमियों, SC-ST वर्ग और स्टार्टअप को मिले। इससे पारदर्शी सरकारी खरीदी के साथ स्थानीय उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा।
Source link




