Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में Road Accident आंकड़े चौंकाने वाले, हर डेढ़ घंटे में एक की मौत, दो घायल
Breaking News

छत्तीसगढ़ में Road Accident आंकड़े चौंकाने वाले, हर डेढ़ घंटे में एक की मौत, दो घायल

By adminDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30 12 2025 cg road accident 3 20251230 63926
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना और उनमें होने वाली मौतों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। प्रदेश में हर डेढ़ घंटे में एक इंसान की मौत हो रही है, वहीं 2 लोग घाय …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 30 Dec 2025 06:21:07 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Dec 2025 06:39:45 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में Road Accident आंकड़े चौंकाने वाले, हर डेढ़ घंटे में एक की मौत, दो घायल

HighLights

  1. देश में हर घंटे 55 दुर्घटनाओं में 20 लोग अपनी जान गंवा रहे
  2. छत्तीसगढ़ में रोज 20 से 22 लोगों की सड़क हादसे में मौत
  3. सबसे अधिक 70 प्रतिशत मौते दोपहिया वाहन सवारों की हुई

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर: छत्तीसगढ़ में रोज 20 से 22 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो रही है। घंटे में इसका आंकलन करे तो प्रत्येक डेढ़ घंटे में एक की मौत और दो लोग घायल हो रहे है। सबसे अधिक 70 प्रतिशत मौते दोपहिया वाहन सवारों की हुई है। जबकि देश में हर घंटे 55 दुर्घटनाओं में 20 लोग अपनी जान गंवा रहे है।सड़क हादसे में कमी लाने के लिए पुलिस मुख्यालय और परिवहन विभाग लगातार कोशिश कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि दोपहिया चालकों को हेलमेट लगाने और चार पहिया चालकों के सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने से 40 प्रतिशत तक सड़क हादसे में कमी आने की संभावना है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सालाना सड़क दुर्घटना रिपोर्ट 2023 में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार देशभर में प्रतिदिन औसतन 1,317 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें करीब 474 लोगों की जान जा रही है। इसका मतलब यह हुआ कि हर घंटे 55 दुर्घटनाएं और 20 मौतें दर्ज की जा रही हैं।

रिपोर्ट में वर्ष 2023 में देशभर में 4,80,583 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जो 2022 की तुलना में 4.2 प्रतिशत अधिक हैं। मौतों के मामलों में भी 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं घायलों की संख्या 4,62,825 रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.4 प्रतिशत अधिक है।

छत्तीसगढ़ में हर साल बढ़ रहा मौतों का आकंड़ा

सड़क सुरक्षा की अंतर्विभागीय नोडल एजेंसी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हालात चिंताजनक हैं। वर्ष 2023 में जहां 7,156 दुर्घटनाओं में 3,338 मौतें हुईं, वहीं वर्ष 2024 में 7,693 हादसों में 3,753 लोगों की जान गई। वर्ष 2025 में 15 नंवबर तक 13504 दुर्घटनाओं में 11554 लोग घायल और 5955 लोगों की मौत हुई है। वर्ष 2023 में सबसे ज्यादा सड़क हादसे तमिलनाडु (67,213) में हुए, जबकि मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश (23,652) शीर्ष पर रहा। देश के कुल सड़क हादसों में से 22 प्रतिशत केवल राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए हैं।

किन कारणों से होते हैं सड़क हादसें?

  • ओवरस्पीडिंग (तेज रफ्तार चलाना)
  • लापरवाह ड्राइविंग और नशे में वाहन चलाना
  • ओवरलोडिंग और गलत तरीके से सामान व यात्री ले जाना
  • सड़क व वाहन की खराब स्थिति
  • यातायात नियमों की अनदेखी

हादसे से बचने के लिए क्या करें?

  • स्पीड लिमिट का पालन करें, निर्धारित गति सीमा पर ही वाहन चलाएं।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट, चाइल्ड लाक का प्रयोग करें।
  • सड़क व वाहन का रख-रखाव, गड्ढे भरे, संकेतक लगाए और वाहन की सर्विसिंग नियमित कराएं।
  • चालकों को प्रशिक्षण, सख्ती व सडक़ सुरक्षा शिक्षा अनिवार्य हो।

दोपहिया चालकों को हेलमेट लगाने और चार पहिया चालकों के सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने से 40 प्रतिशत तक सड़क हादसे में कमी आने की संभावना है। पुलिस मुख्यालय सड़क हादसे में कमी लाने की लगातार कोशिश कर रहा है।

-संजय शर्मा, एआईजी ट्रैफिक



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076595
Views Today : 507
Views Last 7 days : 3917
Views Last 30 days : 11722
Total views : 106722
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.