Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में 3.51 लाख परिवारों को आशियाना देकर 18 लाख आवास का वादा पूरा करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी
Breaking News

छत्तीसगढ़ में 3.51 लाख परिवारों को आशियाना देकर 18 लाख आवास का वादा पूरा करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी

By adminNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
31 10 2025 pm cg news 20251031 104628
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर आवास प्रदान करेंगे। आदिवासी क्षेत्रों में 35 हजार आवास व विशेष योजना के तहत समर्पित माओवादियों व हिंसा से पीड़ितों के लिए भी 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं।

Publish Date: Fri, 31 Oct 2025 10:41:44 AM (IST)

Updated Date: Fri, 31 Oct 2025 10:47:12 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में 3.51 लाख परिवारों को आशियाना देकर 18 लाख आवास का वादा पूरा करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी

संदीप तिवारी, नईदुनिया रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक नवंबर को राज्योत्सव के मौके पर राज्य के 3.51 लाख परिवारों को वर्चुअली ‘गृह प्रवेश’ कराएंगे। इसी के साथ भाजपा का विधानसभा चुनाव 2023 में किया गया 18 लाख आवास देने का वादा (‘मोदी की गारंटी’) भी पूरा होगा। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में कुछ हितग्राहियों को अपने हाथों से आवास की चाबियां भी सौंपेंगे।

इस ‘गृह प्रवेश’ के बाद प्रदेश में अब तक तय हुए 26.76 लाख परिवारों को आवास देने का रास्ता खुल जाएगा। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आदिवासी क्षेत्रों में 35 हजार आवास व विशेष योजना के तहत समर्पित माओवादियों व हिंसा से पीड़ितों के लिए भी 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं।

पिछली सरकार पर राज्यांश नहीं देने का आरोप

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस शासनकाल में केंद्रांश मिलने के बावजूद राज्यांश जारी न होने से लाखों परिवार आवास से वंचित थे। इस कारण तत्कालीन पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव ने विभाग से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव से पहले भाजपा ने आवास के लिए तरस रहे लोगों के लिए ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ आंदोलन चलाया था, जिसे चुनावी मुद्दा बनाया गया। सत्ता में आते ही विष्णु देव साय की पहली कैबिनेट में 18 लाख गरीबों के आवास स्वीकृत किए गए।

naidunia_image

डिप्टी सीएम सह ग्रामीण एवं पंचायत विकास मंत्री विजय शर्मा ने आरोप लगाया पिछली सरकार ने 18 लाख आवास रोक कर रखे थे, जबकि उनकी सरकार ने पहले ही कैबिनेट में इसे स्वीकृत कर दिए। वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार कर प्रश्न उठाया कि पहली कैबिनेट का 18 लाख आवास का क्या हुआ है?, 18 लाख में कितने स्वीकृत किए हैं? लोगों को ठगना बंद करें।

आवास निर्माण का बना रिकॉर्ड

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने बताया कि एक अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रदेश में मकान बनने शुरू हुए थे और वर्ष 2023 तक 9.4 लाख बन पाए थे। पिछले 22 महीने में सात लाख 47 हजार आवास बनकर तैयार हो गए हैं। यह आवास निर्माण में एक रिकॉर्ड है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ड्यूटी से गायब मिले सफाई कर्मचारी:ठेकेदार पर जुर्माना, निरीक्षक को नोटिस, रायपुर नगर निगम की कार्रवाई

May 6, 2026

6 साल की मासूम को करैत सांप ने काटा,मौत:उल्टी-दस्त का इलाज कर रहे थे परिजन, आधे घंटे बाद बिस्तर पर दिखा सांप

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का ट्रेन से कटकर सुसाइड, सालियों की गोली मारकर हत्या; मधुमक्खियों का हमला, आंधी-बारिश का अलर्ट

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069688
Views Today : 41
Views Last 7 days : 595
Views Last 30 days : 3834
Total views : 90732
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.