![]()
छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अगले 3 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद 2 दिन तक तापमान लगभग ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश के मध्य हिस्सों में 24 से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोपहर के समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 44°C और अंबिकापुर में सबसे कम 19.6°C दर्ज किया गया।
मौसमी सिस्टम एक्टिव प्रदेश के मौसम पर अभी दो सिस्टम असर डाल रहे हैं। पहला ट्रफ लाइन पूर्व विदर्भ से लेकर दक्षिण के कोमोरिन इलाके तक फैली है, जो तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजर रही है। दूसरा ट्रफ उत्तर-पूर्व बांग्लादेश से ओडिशा के उत्तरी हिस्से तक बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर लू का असर जारी रह सकता है, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। रायपुर का हाल राजधानी में आज हीट वेव चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 44°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहने का अनुमान है।
<
