Indian Railways: अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों को बहाल कर दिया है। …और पढ़ें

HighLights
- गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पूरी दूरी तय करेगी
- हसदेव एक्सप्रेस फिर सामान्य रूप में चलेगी
- कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें बहाल की गईं
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (Indian Railways) के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस कार्य के चलते पहले निरस्त या आंशिक रूप से प्रभावित कई यात्री ट्रेनों को अब पुनः बहाल कर दिया गया है।
10 और 11 अप्रैल से संचालन बहाल
रेलवे प्रशासन के अनुसार, 10 और 11 अप्रैल को कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय और मार्ग पर फिर से संचालित होंगी। गाड़ी संख्या 68861 और 68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू इन तिथियों पर पूरी दूरी तय करेंगी।
हसदेव एक्सप्रेस भी सामान्य
गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस भी 10 और 11 अप्रैल को पूर्ण रूप से एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित होगी।
मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की बहाली
रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ रूट पर 68737/68738 (10 व 11 अप्रैल), 68736 (10 अप्रैल) और 68735 (11 अप्रैल) बहाल रहेंगी। रायपुर-गेवरारोड-रायपुर रूट पर 68746 (10 अप्रैल) और 68745 (11 अप्रैल) संचालित होंगी।
इसके अलावा, रायपुर-कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58204 (10 अप्रैल) और 58203 (11 अप्रैल) भी बहाल की गई हैं। बिलासपुर-गेवरारोड/कोरबा के बीच 68734/68733 और 68732/68731 भी इन दोनों दिनों में नियमित रूप से चलेंगी।
<
