Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में रचा गया इतिहास, 210 माओवादियों का सरेंडर, पूना मारगेम मुहिम का बड़ा असर
Breaking News

छत्तीसगढ़ में रचा गया इतिहास, 210 माओवादियों का सरेंडर, पूना मारगेम मुहिम का बड़ा असर

By adminOctober 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 10 2025 cg syrender 17oct
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दण्डकारण्य क्षेत्र में शुक्रवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। एक लंबे संघर्ष और दशकों की हिंसा के बाद कुल 210 माओवादी कैडरों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इनमें एक सेंट्रल कमेटी सदस्य, चार डीकेएसजेडसी सदस्य, 21 डिविजनल कमेटी सदस्य सहित कई कुख्यात और वांछित माओवादी नेता शामिल हैं। इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण माना जा रहा है।

यह ऐतिहासिक पल राज्य शासन की ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति की सफलता का प्रतीक बन गया है। लंबे समय से नक्सली गतिविधियों से जूझ रहे अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र में यह आत्मसमर्पण एक निर्णायक मोड़ साबित हो रहा है।

हिंसा से विश्वास की ओर लौटे माओवादी

जगदलपुर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में आत्मसमर्पित माओवादियों ने न केवल अपने हथियार, बल्कि हिंसा की विचारधारा को भी त्याग दिया। उन्होंने कुल 153 अत्याधुनिक हथियार — जिनमें AK-47, SLR, INSAS रायफल और LMG जैसी घातक बंदूकें शामिल थीं — सुरक्षा बलों को सौंपे। यह दृश्य मानो बस्तर में भय और खूनखराबे के युग के अंत का प्रतीक बन गया।

समारोह में आत्मसमर्पित कैडरों का स्वागत मांझी-चालकी परंपरा के अनुसार किया गया। उन्हें संविधान की प्रति और लाल गुलाब भेंट कर शांति और नए जीवन की राह पर कदम बढ़ाने का संदेश दिया गया।

“पूना मारगेम” बना परिवर्तन का माध्यम

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि पूना मारगेम केवल आत्मसमर्पण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने का अवसर है। जो आज लौटे हैं, वे बस्तर में शांति, विकास और विश्वास के दूत बनेंगे।

इस अवसर पर एडीजी (नक्सल ऑपरेशन्स) विवेकानंद सिन्हा, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., कमिश्नर डोमन सिंह, सीआरपीएफ बस्तर रेंज प्रभारी, बस्तर संभाग के सभी एसपी, वरिष्ठ अधिकारी और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

लौटे नेताओं में कई बड़े नाम

मुख्यधारा में लौटने वालों में सीसीएम रूपेश उर्फ सतीश, डीकेएसजेडसी सदस्य भास्कर उर्फ राजमन मांडवी, रनीता, राजू सलाम, धन्नू वेत्ती उर्फ संतू, आरसीएम रतन एलम समेत कई इनामी और कुख्यात माओवादी शामिल हैं। इन सभी ने संविधान पर आस्था जताते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक जीवन जीने की शपथ ली।

पुनर्वास और नई शुरुआत

राज्य शासन ने आत्मसमर्पित कैडरों को पुनर्वास सहायता राशि, आवास, स्वरोजगार योजनाओं और कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़ने का आश्वासन दिया। मांझी-चालकी प्रतिनिधियों ने कहा कि बस्तर की आत्मा सदैव प्रेम, सहअस्तित्व और शांति की रही है, और जो साथी लौटे हैं, वे इस परंपरा को नई ऊर्जा देंगे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा सरेंडर, 210 माओवादियों ने 153 हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

संविधान की शपथ के साथ नई सुबह

कार्यक्रम के अंत में सभी आत्मसमर्पित माओवादियों ने संविधान की शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा जताई। उन्होंने वचन दिया कि अब वे हिंसा नहीं, विकास और राष्ट्रनिर्माण की राह पर आगे बढ़ेंगे। “वंदे मातरम्” की गूंज के साथ जब कार्यक्रम का समापन हुआ, तो वातावरण में केवल विश्वास, विकास और शांति के नए युग की शुरुआत की भावना थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पारा @ 44.5 डिग्री… दिन में लू और रात में उमस

April 28, 2026

पत्नी से नाराज युवक चढ़ा 400 फीट ऊंचे हाईटेंशन टाॅवर पर, घंटों चला ड्रामा, सुरक्षित उतारा गया

April 27, 2026

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:बेमेतरा की सभी तहसीलों में निकाली गई रैली और सौंपे गए ज्ञापन

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069003
Views Today : 13
Views Last 7 days : 914
Views Last 30 days : 4065
Total views : 89997
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.