Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में भूमि स्वामियों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे ऑनलाइन होगा जमीनों का डायवर्सन
Breaking News

छत्तीसगढ़ में भूमि स्वामियों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे ऑनलाइन होगा जमीनों का डायवर्सन

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 12 2025 land diversion 20251214 53711
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदेश में जमीनों के डायवर्जन को लेकर नया नियम लागू किया गया है। अब जमीनों के डायवर्जन के लिए एमडीएम ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। सरकारी पोर्टल पर आवेदन करके घर बैठे ही अपने जमीनों का डायवर्सन करा सकेंगे।

Publish Date: Sun, 14 Dec 2025 05:28:02 AM (IST)

Updated Date: Sun, 14 Dec 2025 05:39:43 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में भूमि स्वामियों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे ऑनलाइन होगा जमीनों का डायवर्सन
अब भूमि डायवर्सन प्रक्रिया ऑनलाइन

HighLights

  1. जमीन डायवर्जन के लिए एसडीएम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
  2. छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने भूमि डायवर्सन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया
  3. अब एसडीएम को 15 दिनों के भीतर आदेश जारी करना अनिवार्य होगा

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया, रायपुर: राज्य सरकार ने भूमि डायवर्सन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में किसानों और भूमि स्वामियों को एसडीएम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भूमि स्वामी सरकारी पोर्टल पर आवेदन करके घर बैठे ही अपने जमीनों का डायवर्सन करा सकेंगे। राजस्व विभाग ने इस नई व्यवस्था की अधिसूचना शनिवार को राजपत्र में प्रकाशित कर दी है।

नए नियमों के तहत नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि डायवर्सन के लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुज्ञा की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन संबंधित जिले के एसडीएम तक ऑनलाइन पहुंचेगा और एसडीएम को 15 दिनों के भीतर आदेश जारी करना अनिवार्य होगा। यदि तय समय में आदेश नहीं दिया गया, तो 16वें दिन ऑटोमेटिक सिस्टम से आदेश स्वतः मान्य हो जाएगा।

नई ऑनलाइन प्रक्रिया से पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी। प्रीमियम दरें भी तय की गई हैं, जो नगर निगम और नगरपालिका क्षेत्रों में तीन से 25 रुपए प्रति वर्गमीटर तक होंगी। दरें आवासीय, कॉलोनी परियोजना, वाणिज्यिक, औद्योगिक, मिश्रित उपयोग, सार्वजनिक, संस्थागत, चिकित्सा सुविधाएं और विशेष आर्थिक क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होंगी।

यह भी पढ़ें- PM फसल बीमा योजना के तहत 23.28 लाख का गबन, केले और सब्जी की खेती वाली जमीन पर चना दिखाकर कराया Insurance

सरकार का दावा है कि इससे डायवर्सन प्रक्रिया तेज, आसान और पारदर्शी होगी, लंबित मामलों में कमी आएगी और अघोषित लेन-देन पर नियंत्रण भी सुनिश्चित होगा। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में भूमि स्वामियों के लिए यह एक बड़ा राहत कदम माना जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074939
Views Today : 19
Views Last 7 days : 2665
Views Last 30 days : 9085
Total views : 103027
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.