Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की मार, कई जिलों में पारा 44 डिग्री के करीब; IMD ने बताया कब से होगी बारिश
Breaking News

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की मार, कई जिलों में पारा 44 डिग्री के करीब; IMD ने बताया कब से होगी बारिश

By adminApril 25, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 04 2026 cg weather update 24 april
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। इसके चलते रायपुर सहित कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

naidunia_image

बस्तर संभाग में बदल सकता है मौसम

दूसरी ओर बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और उत्तर बस्तर कांकेर जिलों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा होने के भी आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में गर्मी का असर बरकरार रहेगा और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दुर्ग जिले में 43 डिग्री तापमान रहा। राजधानी रायपुर 42.8 डिग्री के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि सबसे कम तापमान 38.1 डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया।

सावधानी बरतने की सलाह

मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर लू चलने की चेतावनी दी गई है। दोपहर के समय हालात और अधिक कठिन हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को धूप से बचने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आयुष विभाग की एडवाइजरी

बेमेतरा जिला चिकित्सालय के आयुष विभाग ने लू और तेज गर्मी को देखते हुए प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों की एडवाइजरी जारी की है। अक्टूबर 2024 से संचालित एनसीडी क्लिनिक में अब तक सात हजार से अधिक लोग लाभ ले चुके हैं। यहां डॉ. चिरंजीवी वर्मा, डॉ. भूमिका साहू और काउंसलर गोविंद सिंह सेवाएं दे रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार, गर्मी में शरीर को ठंडा रखने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी है। तरबूज, खरबूज, खीरा और ककड़ी शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। नारियल पानी, छाछ और सत्तू प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

नींबू पानी और जौ का पानी शरीर को ठंडा रखते हैं, जबकि लौकी, तोरई और परवल जैसी सब्जियां हल्की और सुपाच्य होती हैं। तला-भुना और मसालेदार भोजन, अधिक चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक से बचने की सलाह दी गई है।

आयुर्वेद और योग से राहत

आयुर्वेद के अनुसार, गर्मी में पित्त बढ़ता है, जिसे संतुलित करना जरूरी है। धनिया, सौंफ और जीरा उबालकर पीना लाभकारी होता है। गुलकंद, बेल का शरबत और आम पन्ना शरीर को ठंडक देते हैं।

योग में शीतली, शीतकारी और चंद्र भेदन प्राणायाम शरीर को ठंडा रखने में सहायक हैं।

हीट स्ट्रोक से बचाव जरूरी

हीट स्ट्रोक के लक्षणों में तेज बुखार, चक्कर, सिरदर्द, उल्टी, त्वचा का लाल होना और बेहोशी शामिल हैं। ऐसे में मरीज को तुरंत ठंडी जगह पर ले जाकर पानी या ओआरएस देना चाहिए और गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, हल्के कपड़े पहनें और पर्याप्त पानी पीते रहें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

26 अप्रैल से राहत के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

भीषण गर्मी में बिगड़ती सेहत, डीएड अभ्यर्थी अस्पताल पहुंचे

तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी है। इधर भीषण गर्मी से अभ्यर्थियों की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। गुरुवार को महासमुंद निवासी अभ्यर्थी कुलेश्वर राठौर की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिन्हें तत्काल अभनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। इससे पहले अभ्यर्थी शैलेंद्र साहू की भी हालत गंभीर हो गई थी, जिन्हें बालाजी अस्पताल में आइसीयू में भर्ती करना पड़ा। चिकित्सकों ने उनकी पेट की सर्जरी भी की है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से आमरण अनशन पर बैठे रहने के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार गिर रही है, लेकिन इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075060
Views Today : 427
Views Last 7 days : 3073
Views Last 30 days : 9493
Total views : 103435
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.