Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 11 पैसे की मिलेगी राहत, GST 2.0 रिफॉर्म से होगा फायदा
Breaking News

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 11 पैसे की मिलेगी राहत, GST 2.0 रिफॉर्म से होगा फायदा

By adminSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25 09 2025 cg electiricity bill 2025925 112632
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जीएसटी रिफार्म 2.0 का फायदा छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को हो सकता है। बिजली कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि इस रिफॉर्म के कारण कोयले पर लगाए जाने वाले कंपनसेशन सेस कम होगा। जिससे बिजली बिल में उपभोक्ताओं को 11.54 पैसे प्रति यूनिट की कमी का अनुमान है।

Publish Date: Thu, 25 Sep 2025 10:41:16 AM (IST)

Updated Date: Thu, 25 Sep 2025 11:28:45 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 11 पैसे की मिलेगी राहत, GST 2.0 रिफॉर्म से होगा फायदा

HighLights

  1. जीएसटी रिफार्म 2.0 का असर छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं पर
  2. उपभोक्ताओं को बिलों में 11 पैसे प्रति यूनिट तक मिल सकती है राहत
  3. कोयले पर लगने वाले कंपनसेशन सेस को समाप्त कर दिया गया है

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया,रायपुर: भारत सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी रिफार्म 2.0 के तहत कोयले पर लगने वाले कंपनसेशन सेस को समाप्त कर दिया गया है। बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों ने दावा किया है कि अप्रत्याशित रूप से जीएसटी रिफार्म के इस कदम के कारण बिजली उत्पादन की लागत में कमी आएगी, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में 11 पैसे प्रति यूनिट तक की राहत मिल सकती है।

यह कदम भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने और मध्यम वर्ग को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है। कोयला ताप विद्युत उत्पादन के लिए एक महत्वपूर्ण ईंधन है और कंपनसेशन सेस के समाप्त होने से इसकी लागत में कमी आने की संभावना है।

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 22 सितंबर से कोयले पर लगाए जाने वाले कंपनसेशन सेस को 400 रुपये प्रति टन समाप्त किया गया है, जबकि कोयले पर जीएसटी दर को पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इन बदलावों से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी को कोयला 152.36 रुपये प्रति टन कम कीमत पर प्राप्त होगा, जिससे उत्पादन लागत में 11.54 पैसे प्रति यूनिट की कमी का अनुमान है।

इससे विद्युत उपभोक्ताओं को निश्चित रूप से लाभ होगा और सरकार की मंशा के अनुरूप बिजली बिलों में राहत मिलेगी। सरकार का यह कदम न केवल बिजली उत्पादन लागत को घटाने में मदद करेगा, बल्कि इससे भारतीय उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पहले बढ़ाया दर, फिर हाफ योजना भी घटाया

राज्य की पिछली भूपेश बघेल सरकार बिजली उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू की थी। जिसके तहत राज्य में 400 यूनिट तक बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के बिल का आधा किया कर दिया था। लेकिन साय सरकार में इस योजना में पिछले महीने बदलाव कर पिछले छह सालों से 400 यूनिट तक बिजली बिल पर मिल रही 50 प्रतिशत की सब्सिडी को सितंबर महीने से समाप्त कर दिया था।

यह भी पढ़ें- CG liquor Scam: ED के बाद अब EOW की गिरफ्त में चैतन्य बघेल, 13 दिन होगी पूछताछ

इससे पहले घरेलू और गैर घरेलू बिजली की दरों में 20 से 25 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी भी बिजली नियामक आयोग के प्रस्ताव पर बिजली कंपनी ने की थी। इस फैसले का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। विपक्ष भी लगातार अपनी आवाज उठा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पानी टंकी परियोजना के लिए राशि निकली, काम शुरू नहीं:पूर्व जिला-पंचायत सदस्य ने थाने में की शिकायत, ‘गुम’ निर्माण कार्य की तलाश की मांग

April 18, 2026

बाबू खेमानी का सट्टा सिंडिकेट, 3 लेयर में फैला नेटवर्क:लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाई, दुबई में ललित मोदी से मिला, IPL एक्सपर्ट बनकर लोगों को फंसाया

April 18, 2026

बिलासपुर में अवैध बोर खनन पर कार्रवाई:अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 70 ट्रैक्टर अवैध रेत, एक्सीवेटर, हाइवा जब्त

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067760
Views Today : 98
Views Last 7 days : 1003
Views Last 30 days : 4039
Total views : 88690
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.