Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी होगी तेज, अब तक 57 ‘क्विट इंडिया’ नोटिस जारी
Breaking News

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी होगी तेज, अब तक 57 ‘क्विट इंडिया’ नोटिस जारी

By adminMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
08 05 2026 bangladeshi in chhattisgarh 202658 13212
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 08 May 2026 01:17:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 01:21:39 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी होगी तेज, अब तक 57 ‘क्विट इंडिया’ नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी होगी तेज। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बंगाल सरकार के साथ समन्वय
  2. 33 जिलों में एसटीएफ का गठन
  3. हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 सक्रिय

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। संदिग्धों की पहचान और उन्हें सीमा पार भेजने की प्रक्रिया को गति देने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।

अब तक 57 संदिग्धों के खिलाफ ‘क्विट इंडिया’ आदेश जारी किए जा चुके हैं, जिन्हें बांग्लादेश भेजा गया है। वहीं लगभग एक हजार संदिग्ध अभी भी जांच के दायरे में हैं।

बंगाल सरकार के साथ समन्वय

घुसपैठियों के सत्यापन की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए बंगाल सरकार की मदद ली जाएगी। ऐसे संदिग्ध जो खुद को बंगाल का बताकर छत्तीसगढ़ में रह रहे हैं, उनके सत्यापन के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस बंगाल प्रशासन के सहयोग से कार्य करेगी।

इस संबंध में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के प्रभारियों की आगामी बैठक में विस्तृत समीक्षा की जाएगी। होल्डिंग सेंटरों में रखे गए संदिग्धों को जल्द ही देश से बाहर करने की तैयारी की जा रही है।

33 जिलों में एसटीएफ का गठन

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की पहचान और उन पर कार्रवाई के लिए सभी 33 जिलों में एसटीएफ का गठन किया है। एएसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारी इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- Sukma Tadmetla Attack: 76 जवानों की हत्या के मामले में राज्य सरकार की अपील खारिज, हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी

हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 सक्रिय

आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गृह विभाग ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 जारी किया है। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर शुरू की गई यह सेवा 24 घंटे सक्रिय है। नागरिक अपने आसपास रह रहे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना इस पर दे सकते हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भंवरमरा ऑक्सीजोन में अवैध रेत भंडारण पकड़ाया:कलेक्टर के निर्देश पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर मशीन जब्त

May 13, 2026

शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में भागने के प्रयास में घायल, पुराने मामलों में भी कार्रवाई

May 13, 2026

सूने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख की चोरी:दुर्ग में पुलिस ने 6 दिन में दो आरोपियों को पकड़ा; सोने-चांदी के गहने बरामद

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070303
Views Today : 233
Views Last 7 days : 844
Views Last 30 days : 3563
Total views : 91535
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.