![]()
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके चलते कई इलाकों में हीट वेव जैसे हालात बनने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं हुआ, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के आसार हैं। फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। सबसे अधिक तापमान 42°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। आज कोई अलर्ट नहीं मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, अगले दो दिनों तक भी मौसम के इसी तरह शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में साफ रहेगा मौसम राजधानी रायपुर की बात करें तो आज (14 अप्रैल) को आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 41°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है।
<
