Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत:रजिस्ट्री पर मंगलवार से सेस खत्म, एक करोड़ की रजिस्ट्री पर 60 हजार का लाभ
Breaking News

छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत:रजिस्ट्री पर मंगलवार से सेस खत्म, एक करोड़ की रजिस्ट्री पर 60 हजार का लाभ

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig origorigorigorig1654733859167338637017284247591742 1777158452
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig origorigorigorig1654733859167338637017284247591742 1777158452
रजिस्ट्री में लगने वाले सेस यानी उपकर को खत्म कर दिया गया है। सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। मंगलवार से होने वाली रजिस्ट्री में लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। दावा किया जा रहा है कि एक करोड़ की रजिस्ट्री कराने वालों को 60 हजार रुपए तक का फायदा होगा। रियल एस्टेट के कारोबार में उछाल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60% उपकर (सेस) को खत्म कर दिया था। छत्तीसगढ़ सेस बिल मार्च 2026 में विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ था। विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद इसे राजपत्र में प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शनिवार को इसे प्रकाशन के लिए भेज दिया गया है। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा। इसलिए 28 अप्रैल से होने वाली सभी रजिस्ट्रियों में इसका फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में बताया था कि सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन को सरल बनाना है। महिलाओं को 50% छूट पर अधिसूचना जल्द राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क को 4 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया था। इस विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर हो गए हैं। इसकी अधिसूचना जारी करने से पहले इसे भाषा सुधार के लिए भेजा गया है। अफसरों का दावा है कि सात दिनों के भीतर इस छूट की भी अधिसूचना जारी हो जाएगी। यानी अगले हफ्ते से महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 2 प्रतिशत ही पंजीयन शुल्क लगेगा। हालांकि इस बदलाव के बाद पुरुषों के लिए स्टांप ड्यूटी 6.6 प्रतिशत और महिलाओं के लिए 5.48 प्रतिशत होगी। पुरुषों को पंजीयन शुल्क 4 प्रतिशत और महिलाओं के नाम पर 2 फीसदी लगेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074949
Views Today : 29
Views Last 7 days : 2675
Views Last 30 days : 9095
Total views : 103037
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.