Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्‍तीसगढ़ में ट्रिपल आईटी में एआई के जरिए 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीर बनाने वाले छात्र पर अपराध दर्ज
Breaking News

छत्‍तीसगढ़ में ट्रिपल आईटी में एआई के जरिए 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीर बनाने वाले छात्र पर अपराध दर्ज

By adminOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
09 10 2025 cg news 9 2025109 171511
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। ट्रिपल आईटी में पढ़ने वाले तृतीय वर्ष के छात्र ने संस्थान की छात्राओं की तस्वीरों को एआइ तकनीक के माध्यम से अश्लील रूप में तैयार की थी। राखी थाना पुलिस ने मामले में अब आरोपित छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। आरोपित छात्र ने संस्थान की करीब 36 छात्राओं की तस्वीरों में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर अश्लील छेड़छाड़ की थी।

ट्रिपल आईटी प्रबंधन ने की कार्रवाई

मामले के उजागर होते ही ट्रिपल आइटी प्रशासन छात्र को निलंबित कर दिया था। इसके बाद आंतरिक जांच समिति गठित की। समिति ने साक्ष्य एकत्रित कर तकनीकी जांच की। रिपोर्ट में आरोपित छात्र की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद संस्थान ने आरोपित को नोटिस जारी किया और मामला पुलिस के पास भेज दिया। प्रबंधन की लिखित शिकायत के बाद राखी थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट की धारा 66(ई) (निजता का उल्लंघन), 67, 67(ए) (अश्लील सामग्री प्रसारित करना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस करेगी डिजिटल साक्ष्यों की जांच

पुलिस अब आरोपित के मोबाइल, लैपटाप और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच में जुटी है। साइबर एक्सपर्ट की मदद से यह पता लगाया जाएगा कि तस्वीरें कहां-कहां भेजी गई और क्या उनका इस्तेमाल किसी अन्य प्लेटफार्म पर भी हुआ।

छात्राओं उठाई आवाज, संस्थान ने किया निलंबन

– जब कुछ छात्राओं को इसकी भनक लगी तो उन्होंने ट्रिपल आईटी प्रबंधन को शिकायत दी थी। दो दिन तक चले हंगामें के बाद आरोपित छात्र को निलंबित कर दिया और जांच समिति गठित कर दी।

वन टाइम में छात्रा को भेजी थी तस्वीर :

– जानकारी के अनुसार तीसरे वर्ष के सीएस डिपार्टमेंट के आरोपित छात्र ने यह पूरी हरकत की है। वह अपने साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राओं की फोटो खींचता था। इसके बाद उसे एआइ के जरिए अश्लील बनाता था। आरोपित छात्र ने जब एक छात्रा को वाट्सएप पर वन टाइम में फोटो भेजी तब इसकी जानकारी बाहर आई। इसके बाद छात्रा ने अन्य छात्राओं को इसकी जानकारी दी। प्रबंधन को इसके बारे में बताया गया।

ब्लैकमेलिंग का है शक

– जानकारी के अनुसार आरोपित की मंशा कुछ अलग थी। इन फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाला था या फिर डेटो को किसी न किसी को बेच देता। इसके बदले उसे पैसे मिलते।

फोटो को बेचने पर शक

– शक है कि आरोपित छात्र द्वारा एआई के जरिए फोटो को अश्लील बनाया गया। इसके बाद अब उसे बेचने की तैयारी में था। जानकारी यह भी जुटाई जा रही है कि क्या इससे पहले उसने फोटो को बेचा है। आरोपित छात्र संस्थान में होने वाले प्रोग्राम के दौरान फोटो खींचता था। इसके बाद उन्हें अपने पास सेव कर रखता था। वहीं बाद में एडिट कर उसे अश्लील बनाता था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में नकली डीएपी खाद बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़:हरियाणा से लाए 13 बोरी नकली खाद जब्त,नकली,आरोपी पिकअप छोड़कर अंधेरे में फरार

June 16, 2026

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

कोरबा के ग्रीन जोन में कब्जे का आरोप:पेड़ काटकर हो रही प्लाटिंग, निगम कर्मचारी पर मिलीभगत के भी आरोप

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074324
Views Today : 830
Views Last 7 days : 5361
Views Last 30 days : 9687
Total views : 101887
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.