Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में जंगल छोड़कर शहरों की ओर बढ़ रहे माओवादी, बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
Breaking News

छत्तीसगढ़ में जंगल छोड़कर शहरों की ओर बढ़ रहे माओवादी, बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30 09 2025 aoist activities spread from bastar to cities
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


माओवादियों की गतिविधियां अब जंगल से शहरों की ओर बढ़ गई है। बस्तर के जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों के लगातार अभियानों से दबाव में आए माओवादी अब शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले दिनों रायपुर और कोरबा जैसे शहरी क्षेत्रों से दंपती समेत तीन माओवादियों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 05:51:03 AM (IST)

Updated Date: Tue, 30 Sep 2025 05:51:03 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में जंगल छोड़कर शहरों की ओर बढ़ रहे माओवादी, बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
छत्तीसगढ़ में जंगल छोड़कर शहरों की ओर बढ़ रहे माओवादी

HighLights

  1. माओवादियों की गतिविधियां अब जंगल से शहरों की ओर बढ़ गई है
  2. अभियानों से दबाव में आए माओवादी अब शहरों की ओर रुख कर रहे हैं
  3. तीन माओवादियों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है

ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। माओवादियों की गतिविधियां अब जंगल से शहरों की ओर बढ़ गई है। बस्तर के जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों के लगातार अभियानों से दबाव में आए माओवादी अब शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले दिनों रायपुर और कोरबा जैसे शहरी क्षेत्रों से दंपती समेत तीन माओवादियों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि माओवादी शहरों में नए बेस बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां इस नेटवर्क की प्रोफाइलिंग कर रही हैं और इसे पूरी तरह से ध्वस्त करने की दिशा में काम हो रहा है। गृहमंत्री शर्मा ने जनता से अपील की कि अगर कोई किराएदार है, तो उसकी जानकारी पुलिस के एप पर रजिस्टर करें। उन्होंने कहा कि घुसपैठ और माओवादी गतिविधियों से निपटने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। पुलिस द्वारा बनाए गए एप पर किराएदारों की जानकारी दर्ज करना बेहद जरूरी है।

माओवादियों की 80 प्रतिशत फंडिंग कम हुई

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार माओवादियों के पास से सोने के बिस्कुट और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि माओवादियों की फंडिंग अब 80 प्रतिशत तक कम हो गई है, इसके बावजूद उनके पास इतनी संपत्ति होना चिंता का विषय है।

गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर से एक माओवादी दंपती जग्गू कुरसम और उसकी पत्नी कमला और रामा किचाम को गिरफ्तार किया गया है। रामा कोरबा में कोयला खदान में मजदूरी करने की आड़ में शहरी नेटवर्क के जरिए माओवादियों को आर्थिक और तकनीकी मदद पहुंचा रहा था। वह कई मजदूर संगठनों से भी जुड़ा हुआ था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

22 अप्रैल को दंतेवाड़ा आएंगे सचिन तेंदुलकर:क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे, बच्चों से मिलेंगे, साथ क्रिकेट भी खेलेंगे

April 21, 2026

बीईओ कार्यालय स्कूल भवन में संचालित जगह की कमी से कामकाज प्रभावित

April 21, 2026

Condemnation Motion Passed, BJP Protest Against Opposition in Raipur Assembly

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068173
Views Today : 46
Views Last 7 days : 1018
Views Last 30 days : 4119
Total views : 89129
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.