Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे निकाय और पंचायत उपचुनाव, एक जून पड़ेंगे वोट; राज्य निर्वाचन आयोग से शेड्यूल जारी
Breaking News

छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे निकाय और पंचायत उपचुनाव, एक जून पड़ेंगे वोट; राज्य निर्वाचन आयोग से शेड्यूल जारी

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
09 05 2026 cg panchayat chunav
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरी निकायों और पंचायतों के चुनाव व उपचुनाव की घोषणा कर दी है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 11:26:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 12:12:24 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे निकाय और पंचायत उपचुनाव, एक जून पड़ेंगे वोट; राज्य निर्वाचन आयोग से शेड्यूल जारी
छत्तीसगढ़ निकायों और पंचायतों में चुनाव-उपचुनाव एक जून को (AI Generated Image)

HighLights

  1. नामांकन प्रक्रिया 11 मई से 18 मई तक चलेगी
  2. पंचायतों में बैलेट और निकायों में ईवीएम से मतदान होगा
  3. चुनाव निगरानी के लिए 33 सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए गए

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को नगरी निकायों और पंचायतों के चुनाव व उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। दोनों चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे। आयोग के अनुसार एक जून को मतदान कराया जाएगा, जबकि चार जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

11 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी और 18 मई तक चलेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 19 मई को की जाएगी। उम्मीदवार 21 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

कई पदों पर होंगे चुनाव

नगरी निकायों में अध्यक्ष के पांच और पार्षदों के 77 रिक्त पदों पर मतदान होगा। वहीं पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 और पंच के 1136 रिक्त पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।

मतदान केंद्र और मतदाता संख्या

नगरी निकायों के 44,525 तथा पंचायतों के 10,37,789 मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। मतदान के लिए नगरी निकायों में 115 और पंचायतों में 937 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 33 सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

ईवीएम और बैलेट से मतदान

नगरी निकायों में मतदान ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से कराया जाएगा, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। नगरी निकायों में मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक और पंचायतों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आतंकी कनेक्शन और ED का डर दिखाकर बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, राजस्थान से दो अरेस्ट

May 10, 2026

छत्तीसगढ़ में मई में दिख रहे मौसम के दो रंग, धूप भी तमतमाई और बादल भी बरस रहे

May 10, 2026

छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मियों को बड़ी राहत, DA बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया; मई की सैलरी से मिलेगी एरियर की रकम

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069860
Views Today : 8
Views Last 7 days : 306
Views Last 30 days : 3357
Total views : 90914
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.