Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से ठगी, खुद को राम जन्मभूमि ट्रस्ट का सदस्य बताता था
Breaking News

छत्तीसगढ़ में अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से ठगी, खुद को राम जन्मभूमि ट्रस्ट का सदस्य बताता था

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23 05 2026 ayodhya teerth yatra fraud 2026523 141137
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र में अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से 1.12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 23 May 2026 02:05:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 02:12:26 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से ठगी, खुद को राम जन्मभूमि ट्रस्ट का सदस्य बताता था
अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर ग्रामीणों से ठग लिए रुपये। – फाइल फोटो

HighLights

  1. एक साल से गांव में आता-जाता रहा आरोपी होरी लाल
  2. 7 मई 2026 को तय थी अयोध्या यात्रा की तारीख
  3. ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम गोंदइया व बछालीखुर्द के ग्रामीणों से अयोध्या तीर्थ यात्रा कराने के नाम पर रकम वसूल कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम गोंदइया में रहने वाले हेमंत साहू ने ग्रामीणों की ओर से थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपित होरी लाल अनंत पिता टेसूदास अनंत निवासी ग्राम झझपुरीकला सतनामीपारा, थाना लोरमी जिला मुंगेली बीते करीब एक वर्ष से गांव में आना-जाना कर रहा था।

घरों से चावल भी लिए

वह खुद को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से जुड़ा सदस्य बताता था तथा ग्रामीणों का विश्वास जीतने के लिए श्रीराम जन्मभूमि के नाम पर चावल और आर्थिक सहयोग भी एकत्र करता था। आरोप है कि उसने ने ग्रामीणों को अयोध्या तीर्थ यात्रा कराने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति एक हजार 501 रुपये जमा कराए। ग्राम गोंदईया के 43 लोगों से करीब 64 हजार 543 रुपये तथा ग्राम बछालीखुर्द के 32 ग्रामीणों से लगभग 48 हजार 32 रुपये लिए गए।

मई में जानी थी यात्रा

इस तरह कुल 75 लोगों से एक लाख 12 हजार 575 रुपये वसूले गए। ग्रामीणों के अनुसार सात मई 2026 को यात्रा पर ले जाने की तिथि तय की गई थी, लेकिन तय तारीख के बाद से आरोपित का मोबाइल बंद है और वह गांव आना भी बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने धार्मिक आस्था और अयोध्या दर्शन के नाम पर विश्वास में लेकर रकम ऐंठी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर एयरपोर्ट हादसे में मृत कर्मचारी के परिवार को राहत, मृतक कर्मी की पत्नी को हर महीने मिलेंगे 22 हजार रुपये

May 24, 2026

रायपुर में नए LPG कनेक्शन बंद जैसे हालात, गैस सप्लाई संकट से शादी, शिफ्टिंग और नए परिवारों की मुश्किलें बढ़ी

May 23, 2026

छत्तीसगढ़ के हर गांव में नियुक्त होंगे ‘जल मित्र’, युवाओं को रोजगार के साथ पेयजल व्यवस्था को मिलेगा नया सहारा

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071713
Views Today :
Views Last 7 days : 2029
Views Last 30 days : 4791
Total views : 94229
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.