टॉप न्यूज़

छत्तीसगढ़ बोर्ड में वोकेशनल सबजेक्ट के प्रश्नपत्र होंगे कंपिटेंसी बेस्ड:5 नए ट्रेड के लिए तैयार हो रहा नया ब्लूप्रिंट, NEP-2020 के तहत ब्लूप्रिंट तैयार




छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत व्यावसायिक (वोकेशनल) शिक्षा के मूल्यांकन में बड़ा बदलाव शुरू किया है। अब वोकेशनल सबजेक्ट के प्रश्नपत्र कंपीटेंसी बेस्ड (दक्षता आधारित) होंगे। इसके लिए मंडल मुख्यालय में 4 से 6 अगस्त तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें नए ब्लूप्रिंट तैयार किए जा रहे हैं। मंडल की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले के संरक्षण और सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर आयोजित इस कार्यशाला में एनसीईआरटी की परख इकाई के दिशा-निर्देशों के अनुसार छह डोमेन पर आधारित ब्लूप्रिंट तैयार किए जा रहे हैं। इस दौरान कक्षा 11वीं के लिए ऐपेरल एंड मेड-अप्स, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, प्लंबिंग, पावर और कंस्ट्रक्शन जैसे पांच नए वोकेशनल ट्रेड के ब्लूप्रिंट बनाए जा रहे हैं। वहीं आईटी ट्रेड के मौजूदा ब्लूप्रिंट में भी आंशिक संशोधन किया जा रहा है। मंडल के उपसचिव डॉ. बी. रघु ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि ब्लूप्रिंट तैयार करते समय अधिगम परिणाम, दक्षताओं, शैक्षिक उद्देश्यों, प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई स्तर का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इन्हीं ब्लूप्रिंट के आधार पर आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. माधुरी बोरेकर, सीमा वर्मा, सहायक प्राध्यापक अखिलेश बावनगड़े, अलका जैन, मनीषी सिंह और शिवा सोमवंशी प्रशिक्षण दे रहे हैं। परख सेल के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के मार्गदर्शन में ब्लूप्रिंट तैयार करने का कार्य जारी है। मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने कहा कि एक ही विषय-वस्तु पर अलग-अलग डोमेन के आधार पर प्रश्न तैयार किए जा सकते हैं। इससे विद्यार्थियों की समझ, विश्लेषण क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान का बेहतर आकलन होगा। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के मूल्यांकन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रश्नपत्र निर्माण और मॉडरेशन की प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button