Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा- अब तक 20 की मौत:36 लोग झुलसे, 16 का इलाज जारी, रायगढ़ में आज 5 शवों का होगा पोस्टमॉर्टम
Breaking News

छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा- अब तक 20 की मौत:36 लोग झुलसे, 16 का इलाज जारी, रायगढ़ में आज 5 शवों का होगा पोस्टमॉर्टम

By adminApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs36 1 1776273499
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gifs36 1 1776273499
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता प्लांट में हुए हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 7 और जिला अस्पताल में 5 शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। पीएम कराने के लिए मृतकों के परिजन भटकते रहे। वहीं 5 मृतकों के परिजन नहीं आ पाने की वजह से आज (गुरुवार) शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे घायल श्रमिकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मृतकों में 4 छत्तीसगढ़ से हैं, जबकि बाकी यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से हैं। हादसे में कुल 36 लोग झुलसे हैं, 16 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। वेदांता प्रबंधन ने मृतक परिजन को 35-35 लाख रुपए सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया है। घायलों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले PMO ने मुआवजे की घोषणा की थी। PMNRF से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… ग्राफिक से समझें बॉयलर कैसे करता है काम 2 मजदूरों का इलाज रायपुर में जारी रायगढ़ के बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ में बनवारी लाल, उपेंद्र और परदेशी लाल चंद्रा का इलाज जारी है। वहीं 2 मजदूरों उमेंद्र और किस्मत अली का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। 36 लोग झुलसे, 12 छत्तीसगढ़ के रहने वाले प्लांट सिक्योरिटी हेड प्रेम झा का कहना है कि हादसे में कुल 36 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 12 लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। बाकी लोग बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के हैं। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में बुधवार को 7 शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। वहीं 5 मृतकों के परिजनों के नहीं आ पाने के कारण उनका पोस्टमॉर्टम गुरुवार को किया जाएगा। मृतकों के परिजन को 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ और घायलों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। बैज ने कहा कि इस घटना में 17 मजदूरों की मौत और 36 लोगों के घायल होने की खबर बेहद पीड़ादायक है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी- श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ग्राफिक से समझिए बॉयलर ब्लास्ट क्या होता है- हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें भी देखिए… ………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायगढ़ कार्बन प्लांट हादसा…मासूम बच्ची समेत 4 मौतें:पति-ससुर ने तोड़ा दम, 3 महीने पहले ही एक बेटी खोई थी, युवक की भी गई जान अस्पताल के वार्ड में गूंजती एक महिला की चीखें और पास खड़ी नर्स उसे संभालने की कोशिश करती रहीं, लेकिन उसका दर्द किसी के बस में नहीं था। उसने अपनी 9 महीने की दूधमुंही बच्ची और पति को खो दिया। वहीं बुधवार दोपहर घालय ससुर ने भी दम तोड़ दिया है। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:अफेयर के शक में जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान, पति फरार

June 25, 2026

Rajanandgaon Tax Evasion Arrest | 8.22 Crore Tax Relief Taken

June 25, 2026

20 की उम्र, 3 बच्चे और शादी का इंतजार:पहाड़ी कोरवाओं की ढुकू प्रथा, लिव-इन में रहते हैं कपल, कम उम्र में बन रहे मां-बाप

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075510
Views Today : 526
Views Last 7 days : 2423
Views Last 30 days : 10385
Total views : 104993
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.