Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय का एडिटेड वीडियो वायरल करने पर FIR दर्ज, छवि धूमिल करने और भ्रम फैलाने का आरोप
Breaking News

छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय का एडिटेड वीडियो वायरल करने पर FIR दर्ज, छवि धूमिल करने और भ्रम फैलाने का आरोप

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 12 2025 cm vishnu deo sai
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय के बयान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर एडिट कर वायरल करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। भाजपा प्रवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला सीएम की छवि धूमिल करने और जनता में भ्रम फैलाने से जुड़ा बताया जा रहा है।

Publish Date: Sun, 14 Dec 2025 01:31:46 PM (IST)

Updated Date: Sun, 14 Dec 2025 01:31:46 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय का एडिटेड वीडियो वायरल करने पर FIR दर्ज, छवि धूमिल करने और भ्रम फैलाने का आरोप
छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय का एडिटेड वीडियो वायरल करने पर FIR दर्ज

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के CM का एडिटेड वीडियो वायरल करने पर FIR दर्ज
  2. भाजपा प्रवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है
  3. मामला सीएम की छवि धूमिल करने से जुड़ा बताया जा रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बयान से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर एडिट कर प्रसारित करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। भाजपा प्रवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और जनता में भ्रम फैलाने से जुड़ा बताया जा रहा है।

भाजपा नेताओं के अनुसार, दो दिसंबर को रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित सामाजिक सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आदिवासी समाज के युवाओं को उद्योग स्थापना के लिए एक रुपये प्रति एकड़ की दर से भूमि उपलब्ध कराने की बात कही थी। आरोप है कि इस बयान के वीडियो को जानबूझकर एडिट कर ’एक रुपये किलो जमीन देने’ के रूप में इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया गया।

किस पेज से शेयर किया गया वीडियो?

शिकायत में बताया गया है कि यह एडिटेड वीडियो ’भूपेश है तो भरोसा है’ और ’मनीषा गोंड’ नामक फेसबुक पेज से साझा किया गया। भाजपा का आरोप है कि वीडियो को गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर आम जनता, किसान और आदिवासी समाज को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

रायपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत भी की गई है। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने इसे सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताते हुए आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074933
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2659
Views Last 30 days : 9079
Total views : 103021
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.