Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर, कौशल विकास में 13,690 करोड़ रुपये का होगा निवेश, मिलेंगी 12000 नौकरियां
Breaking News

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर, कौशल विकास में 13,690 करोड़ रुपये का होगा निवेश, मिलेंगी 12000 नौकरियां

By adminDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 12 2025 gail mou 20251224 8155
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सहित कई निजी कंपनियां 13,690 करोड़ रुपये का निवेश करेंग …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 24 Dec 2025 07:59:16 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Dec 2025 08:02:04 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर, कौशल विकास में 13,690 करोड़ रुपये का होगा निवेश, मिलेंगी 12000 नौकरियां
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में एमओयू करते अधिकारी

HighLights

  1. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में प्रस्तावों पर हुआ एमओयू
  2. राजधानी रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ स्किल टेक’ कार्यक्रम का आयोजन
  3. राजनांदगांव में गेल गैस-आधारित उर्वरक संयंत्र स्थापित करेगा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास के साथ रोजगार उपलब्ध कराने पर राज्य सरकार का फोकस है। प्रदेश में कौशल-आधारित रोजगार को मजबूती प्रदान करने गेल (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) समेत निजी कंपनियां 13,690 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे 12,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है।

गेल ने 10,500 करोड़ रुपये निवेश करने में रूचि दिखाई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में मंगलवार को विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किए गए तथा निवेश आमंत्रण पत्र जारी किए गए। राजधानी के बेबीलोन इंटरनेशनल होटल में ‘छत्तीसगढ़ स्किल टेक’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

राज्य शासन के कौशल विकास और वाणिज्य व उद्योग विभाग की ओर से उद्योग-केंद्रित निवेश कार्यक्रम प्रधानमंत्री सेतु योजना के अंतर्गत कौशल विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान जशपुर में स्थापित आदित्य बिरला स्किल सेंटर को भी उद्योग-प्रेरित कौशल पहल के रूप में रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश का विकास मॉडल निवेश, रोजगार और कौशल को आपस में जोड़ने पर आधारित है। छत्तीसगढ़ स्किल टेक जैसे मंचों के माध्यम से निवेशकों के विश्वास को ज़मीनी स्तर पर परिणामों में बदल रहे हैं, ताकि राज्य में कुशल रोजगार के अवसर सृजित हों।

इसके पीछे स्पष्ट नीतियां और प्रभावी क्रियान्वयन क्षमता ताकत है। पिछले एक वर्ष में प्रदेश को 200 से अधिक परियोजनाओं के माध्यम से 7.83 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसमें से करीब 50 प्रतिशत परियोजनाएं कार्यान्वयन चरण में प्रवेश कर चुकी हैं।

राजनांदगांव में गैस-आधारित उर्वरक संयंत्र होगी स्थापित

गेल गैस-आधारित उर्वरक संयंत्र स्थापित करेगा। करीब 10,500 करोड़ रुपये के प्रथम चरण निवेश और 1.27 मिलियन टन प्रति वर्ष यूरिया उत्पादन क्षमता के साथ यह परियोजना प्रदेश को देश के डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल व उर्वरक मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करेगी। यह प्रस्तावित परियोजना गेल की मुंबई-नागपुर-झारसुगुड़ा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन (एमएनजेपीएल) के साथ प्लान की गई है, जो अनुकूल तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता पर आधारित होगी।

यह भी पढ़ें- सरगुजा में सिस्टम से हारा किसान परिवार, 4 दिव्यांग वाले 12 सदस्यीय परिवार ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु

यह परियोजना राजनांदगांव जिले के बिजेतला क्षेत्र में 400 एकड़ से अधिक भूमि पर प्रस्तावित है, जबकि 100 एकड़ अतिरिक्त भूमि एक समर्पित टाउनशिप के लिए आरक्षित की गई है। परियोजना में भविष्य में मांग और अधोसंरचना की उपलब्धता के अनुरूप क्षमता विस्तार का भी प्रविधान रखा गया है। परियोजना के संचालन में आने के बाद करीब 3,500 प्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

June 24, 2026

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075358
Views Today : 144
Views Last 7 days : 2330
Views Last 30 days : 9989
Total views : 104411
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.