Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 28 से 30 नंवबर तक आयोजित होगा 60वां DG Conference, PM मोदी,अमित शाह और अजित डोभाल होंगे शामिल
Breaking News

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 28 से 30 नंवबर तक आयोजित होगा 60वां DG Conference, PM मोदी,अमित शाह और अजित डोभाल होंगे शामिल

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
12 10 2025 narendra modi amit shah ajit doval 20251012 11330
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नवा रायपुर में 28 से 30 नंवबर तक डीजी कांफ्रेंस का आयोजन किया जाना है। इस कॉनफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और एनएसए अजित डोभाल होंगे शामिल होंगे। इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय ने मितव्ययिता को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

Publish Date: Sun, 12 Oct 2025 11:28:08 AM (IST)

Updated Date: Sun, 12 Oct 2025 11:34:06 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 28 से 30 नंवबर तक आयोजित होगा 60वां DG Conference, PM मोदी,अमित शाह और अजित डोभाल होंगे शामिल
60 वीं डीजी कांफ्रेंस के लिए नवा रायपुर आएगे पीएम नरेन्द्र मोदी,अमित शाह और अजीत डोभाल

HighLights

  1. फिजूलखर्ची से बचने सरकारी भवनों में व्यवस्था करने पीएमओ के निर्देश
  2. डीजी कांफ्रेंस में आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, जैसे विषयों पर होगी चर्चा
  3. प्रधानमंत्री मोदी के रुकने की व्यवस्था नवीन स्पीकर हाउस में हो सकती है

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक 60 वीं डीजी कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के डीजी, एडीजी और आईजी स्तर के लगभग 250 वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मितव्ययिता को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। होटल या निजी भवनों की बजाय कार्यक्रम और अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था केवल शासकीय भवनों में की जाएगी। इस निर्देश के बाद जिला व पुलिस प्रशासन रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी भवनों के चयन में जुट गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक डीजी कांफ्रेंस में आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, साइबर क्राइम, सीमा प्रबंधन और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही नई तकनीक, इंटेलिजेंस शेयरिंग और राज्यों के बीच सुरक्षा समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। खासकर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हाल के महीनों में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के संयुक्त अभियानों से मिली बड़ी सफलताओं पर चर्चा होगी।

इसके आधार पर आगे की नई रणनीतियां तय की जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्री पहले ही माओवाद समस्या को पूरी तरह खत्म करने की समय सीमा 31 मार्च 2026 तय कर चुके हैं। माना जा रहा है कि माओवाद पर विशेष सत्र होगा, जिसमें प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सीधे सुरक्षा अधिकारियों से फीडबैक लेंगे। सम्मेलन से कई नई नीतियां भी सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के किसानों को मिलेगा पीएम धन्य-धान्य और दलहन आत्मनिर्भरता योजना का लाभ

आईआईएम भवन में कांफ्रेस, मोदी रूकेंगे स्पीकर हाउस में

सम्मेलन का आयोजन नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) भवन में होगा। प्रधानमंत्री मोदी के रात्रि विश्राम की संभावित व्यवस्था नवा रायपुर स्थित नवीन स्पीकर हाउस में की जा सकती है। इस भवन से आइआइएम और नया विधानसभा भवन बेहद नजदीक हैं, जिससे आवागमन में सहूलियत होगी।

यहां रूकेंगे अतिथि

अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था आफिसर्स मेस, सर्किट हाउस, कन्वेंशन सेंटर और पहुना अतिथि गृह में की जाएगी। सभी व्यवस्थाएं सुविधायुक्त और गरिमा के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में डीजी कांफ्रेंस का आयोजन हो रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073846
Views Today : 333
Views Last 7 days : 1221
Views Last 30 days : 6083
Total views : 97645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.