Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्‍तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित को उम्रकैद की सजा
Breaking News

छत्‍तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित को उम्रकैद की सजा

By adminOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 10 2025 court ka faisla 20251016 19128
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोटमी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा को आरोपी ने पेंड्रा बस स्टैंड से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर छोड़ने और समोसा खिलाने का झांसा देकर वह छात्रा को कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के तेलियामार गांव स्थित अपने परिचित के घर ले गया। वहीं, उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

Publish Date: Thu, 16 Oct 2025 07:00:35 PM (IST)

Updated Date: Thu, 16 Oct 2025 07:01:45 PM (IST)

छत्‍तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित को उम्रकैद की सजा
कोर्ट ने सुनाई दुष्‍कर्मी को सजा।

नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पेंड्रा की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपित गंगादीन उर्फ गंगा खलखो को शेष जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड ज्योति अग्रवाल की अदालत ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले में आरोपित गंगादीन उर्फ गंगा खलखो को दोषी पाते हुए उसके शेष जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर अर्थदंड भी लगाया है।

यह मामला 3 सितंबर 2024 का है। कोटमी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा को आरोपी ने पेंड्रा बस स्टैंड से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर छोड़ने और समोसा खिलाने का झांसा देकर वह छात्रा को कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के तेलियामार गांव स्थित अपने परिचित के घर ले गया। वहीं, उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने घटना के बाद साहस जुटाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पेंड्रा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया और न्यायालय में प्रकरण पेश किया। सुनवाई के दौरान पर्याप्त सबूत और गवाहों के आधार पर आरोपी गंगा खलखो को दोषी करार दिया गया।

अदालत ने पोक्सो एक्ट की धारा तीन और चार के तहत उसे आजीवन कारावास और ₹5000 के अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही, भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत 5 वर्ष का कठोर कारावास और ₹2000 का अतिरिक्त अर्थदंड भी लगाया गया है।

यदि अर्थदंड का भुगतान नहीं किया जाता है तो आरोपी को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। न्यायालय ने आदेश दिया कि दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। इस मामले में शासन पक्ष की ओर से विशेष अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने प्रभावी पैरवी की, जिसके आधार पर आरोपी को सजा दिलाने में सफलता मिली।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073845
Views Today : 302
Views Last 7 days : 1190
Views Last 30 days : 6052
Total views : 97614
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.