Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे IAS विकास शील, अमिताभ जैन का कार्यकाल रहा सबसे लंबा
Breaking News

छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे IAS विकास शील, अमिताभ जैन का कार्यकाल रहा सबसे लंबा

By adminSeptember 27, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 09 2025 chief secretary of chhattisgarh 2025926 153855
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया,रायपुर: राज्य गठन के 25 वर्षों में अब तक कुल 12 मुख्य सचिवों ने पद संभाला है। इन सभी में सबसे लंबा कार्यकाल निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का रहा है, जो 4 साल 10 महीने तक इस पद पर बने रहे। वे राज्य के पहले मुख्य सचिव हैं जिन्हें केंद्र सरकार से तीन महीने का सेवा विस्तार मिला।

अमिताभ जैन ने 30 नवंबर 2020 को मुख्य सचिव का पद संभाला था। वे 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन सेवानिवृत्त से ठीक एक घंटे पहले उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन मिल गया। अब वे 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक मामला है, क्योंकि अब तक किसी भी मुख्य सचिव को केंद्र से एक्सटेंशन नहीं मिला था।

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिवों की सूची में अरुण कुमार पहले मुख्य सचिव थे। उनके बाद एसके मिश्रा, एके विजयवर्गीय, आरपी बगई, शिवराज सिंह, पी. जाय उम्मेन, सुनील कुमार, विवेक ढांड, अजय सिंह, सुनील कुजूर, आरपी मंडल और फिर अमिताभ जैन ने पद संभाला।

सबसे कम कार्यकाल का रिकार्ड सुनील कुजूर के नाम है, जो केवल करीब 10 महीने तक मुख्य सचिव रहे,जबकि कार्यकाल के मामले में अमिताभ जैन के बाद विवेक ढांड और पी. जाय उम्मेन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक रहा।

अब तक ये रहे मुख्य सचिव

  • अरुण कुमार-30 अक्टूबर 2000 से 31 जनवरी 2003
  • एसके मिश्रा-31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004
  • एके विजयवर्गीय-1 जुलाई 2004 से 7 नवंबर 2005
  • आरपी बगई-7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007
  • शिवराज सिंह-31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008
  • पी.जाय उम्मेन- 31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2012
  • सुनील कुमार-7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2014
  • विवेक ढांड-28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018
  • अजय सिंह-11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019
  • सुनील कुजूर-2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019
  • आरपी मंडल-31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020
  • अमिताभ जैन-1 दिसंबर 2020 से (कार्यकाल जारी, 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद तीन माह का सेवा विस्तार 30 सितंबर 2025 तक)

विकास शील होंगे प्रदेश के अगले मुख्य सचिव

प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव 1994 बैच के आइएएस विकास शील बनाए गए हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। ये अमिताभ जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है।

मुख्य सचिव की रेस में 91 बैच की रेणु पिल्ले, 92 बैच के सुब्रत साहू और 93 बैच के अमित अग्रवाल शामिल थे। प्रदेश के रायपुर और बिलासपुर में कलेक्टर समेत कई अहम पदों पर काम कर चुके विकास शील 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। इस दौरान स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर नियुक्त थे।

पत्नी भी छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस

जनवरी 2024 से फिलीपींस स्थित मनीला के एडीबी (एशियाई विकास बैंक) में कार्यकारी निदेशक के पद पर थे। यहां से रिलीव होकर दिल्ली पहुंच चुके हैं। 29 सितंबर को रायपुर में ज्वाइनिंग देने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वापस बुलाने की पहल की थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजा था विकास शील की पत्नी निधि छिब्बर भी छत्तीसगढ़ कैडर की आइएएस हैं।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh HC ने खुलवाया स्कूल का ताला, 2023 विधानसभा चुनाव में इस विवाद के बाद से था बंद

पौने चार साल रहेगा कार्यकाल

जून 1969 में जन्मे विकास शील का 2029 में 60 वर्ष पूरा होगा। 30 सिंतबर को कार्यभार ग्रहण पर वे तीन वर्ष नौ माह मुख्य सचिव रहेंगे। सबसे लंबे कार्यकाल के रूप में वे प्रदेश के तीसरे मुख्य सचिव होंगे। चार वर्ष 10 माह के कार्यकाल के साथ अमिताभ जैन पहले और तीन वर्ष 11 माह के साथ विवेक ढांड दूसरे नंबर पर हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब दुकानों में गार्ड भर्ती पर वसूली, ऑडियो वायरल:ठेका-कंपनी पर भर्ती के लिए 35 हजार, वर्दी के नाम पर 15 हजार लेने का आरोप

June 2, 2026

गैस पाइपलाइन बिछाने में टूटी पानी लाइन:एकता कॉलोनी में 10 दिन से जलसंकट

June 2, 2026

पुलिस कमिश्नर ने किया स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण:आंखों की जांच-रूटीन हेल्थ चेकअप कराया, 300 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी करा चुके हैं जांच

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072745
Views Today : 21
Views Last 7 days : 1660
Views Last 30 days : 5660
Total views : 96268
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.