Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री से दिल्ली में रेप:झारखंड के कारोबारी ने निवेश के नाम पर बढ़ाई नजदीकियां, रेप-ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज
Breaking News

छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री से दिल्ली में रेप:झारखंड के कारोबारी ने निवेश के नाम पर बढ़ाई नजदीकियां, रेप-ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 712 1173450373717600055891762411764 1779418141
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 712 1173450373717600055891762411764 1779418141
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने दिल्ली में महिला के साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात पहले दिल्ली में हुई थी, जहां आरोपी ने माइनिंग कारोबार में निवेश का झांसा देकर महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबार के दौरान हुई पहचान जानकारी के मुताबिक भाजपा नेत्री सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह भाजपा से टिकट की दावेदारी भी कर रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। करीब 2 साल पहले उनकी पहचान संजय सिंह से हुई थी। इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश पर अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने व्यापार में साझेदारी और मोटे लाभ का झांसा देकर महिला से निवेश कराया। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया। रेप के बाद करने लगा ब्लैकमेल भाजपा नेत्री का आरोप है कि कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए सितंबर 2025 में नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में दिल्ली में दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल करता रहा और पैसों की मांग भी करता था। 2.50 करोड़ कराया निवेश, अवैध वसूली का भी आरोप भाजपा नेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि कारोबारी संजय ने उनसे अलग-अलग किश्तों में करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए। आरोप है कि संजय ने आरटीजीएस समेत अलग-अलग माध्यमों से रकम लेने के बाद नकद निवेश कराने का झांसा दिया। बाद में जब भाजपा नेत्री ने अपने पैसे वापस मांगे, तब आरोपी उल्टा ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने लगा। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद भाजपा नेत्री ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झारखंड में पुलिस ने दी दबिश पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम झारखंड भी गई थी। हालांकि, फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डौंडी थाना को मिली डायल-112 की नई गाड़ी, आपात सेवाएं होंगी और तेज

May 22, 2026

13 साल में दूसरी बार मई के दूसरे पखवाड़े में दिन का पारा 44.2 व रात का 30 डिग्री पहुंचा

May 22, 2026

Approval was given to build a sewage treatment plant at a cost of Rs 691.55 lakh.

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071523
Views Today : 140
Views Last 7 days : 1927
Views Last 30 days : 4515
Total views : 93726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.