डिजिटल डेस्क। जब भी भारतीय खाने की चर्चा होती है, तो अक्सर पंजाबी या साउथ इंडियन डिशेज ही सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ का पारंपरिक खाना भी स्वाद और सेहत का ऐसा मेल है, जो एक बार पसंद आ जाए तो भूलना मुश्किल हो जाता है।
यहां के ज्यादातर व्यंजन चावल और दाल से तैयार किए जाते हैं, जिनमें मसाले और तेल कम होता है, यानी स्वाद के साथ हेल्थ का भी पूरा ध्यान। आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ की कुछ खास शाकाहारी डिशेज, जो आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए-
छत्तीसगढ़ की 8 स्वादिष्ट वेज डिशेज
फरा
इसे छत्तीसगढ़ का देसी मोमोज कहा जाता है। चावल के आटे से बने ये सॉफ्ट डंपलिंग्स भाप में पकाए जाते हैं और हल्के मसाले के तड़के के साथ परोसे जाते हैं।
चीला
चावल के घोल से बना पतला और हल्का पैनकेक, जो नाश्ते के लिए परफेक्ट होता है। इसे टमाटर या हरी चटनी के साथ खाया जाता है।
मुठिया
चावल के आटे से तैयार यह स्नैक पहले भाप में पकाया जाता है, फिर हल्का फ्राई किया जाता है। चाय के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
बरा
उड़द दाल से बना यह कुरकुरा वड़ा खास मौकों और त्योहारों में बनाया जाता है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम।
बाफौरी
चना दाल और सब्जियों से बनी यह डिश भाप में पकती है। इसमें तेल बेहद कम होता है, इसलिए यह हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
आमट
खासकर बस्तर क्षेत्र में लोकप्रिय यह डिश मिक्स सब्जियों और मसालों से बनती है। इसे छत्तीसगढ़ का देसी ‘सांभर’ भी कहा जाता है।
डुबकी कढ़ी
दही की कढ़ी में उड़द दाल के छोटे पकोड़े डालकर पकाया जाता है। इसका स्वाद थोड़ा अलग और बेहद दिलचस्प होता है।
अंगाकर रोटी
चावल के आटे से बनी यह मोटी रोटी पत्तों में लपेटकर आग में सेंकी जाती है, जिससे इसमें एक खास देसी खुशबू आ जाती है।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: गर्मी की छुट्टियों में दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर रूट पर दौड़ेंगी 10 जोड़ी समर Special Trains
<
