![]()
चिरमिरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शहर की लंबित मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में गुरुवार को विशाल धरना प्रदर्शन शुरू किया। यह आंदोलन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, आम नागरिक शामिल हुए। दोपहर 3 बजे आमसभा आयोजित होगी। इसके बाद शाम 5 बजे से 6 बजे तक हल्दीबाड़ी से बड़ा बाजार रोड तक चक्काजाम प्रस्तावित है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण, संवैधानिक तरीके से चलाया जा रहा है। प्रमुख मांगें कांग्रेस कमेटी की प्रमुख मांगों में शहर की जर्जर सड़कों का तत्काल पक्कीकरण, पेयजल संकट का स्थायी समाधान, नियमित जल आपूर्ति शामिल है। साथ ही एसईसीएल की ओर से विकास कार्यों पर लगाई गई रोक हटाने की मांग रखी गई है। शासकीय बीएड कॉलेज, लॉ कॉलेज की स्थापना, चिरमिरी को पर्यटन स्थल का दर्जा देने की मांग भी उठाई गई है। चिरमिरी–बिलासपुर ट्रेन को रायपुर तक विस्तार देने की मांग भी शामिल है। पात्र निवासियों को भूमि पट्टा देने की मांग भी की गई है। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक, डायलिसिस सुविधा शुरू करने की मांग के साथ शहर की बंद स्ट्रीट लाइटों को तुरंत चालू करने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। कमेटी अध्यक्ष बोले- आंदोलन विकास से जुड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह जनहित, शहर के विकास से जुड़ा है। इस मौके पर पूर्व विधायक विनय जायसवाल, जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, गायत्री बिरहा, उमाशंकर एल्बमकार, राहुल पटेल, शहाबुद्दीन, विक्रमादित्य, रवि बिरहा, निसार अहमद सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।
<
