![]()
एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 16 से 18 फरवरी 2026 तक मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा का आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में छत्तीसगढ़ से कुल 60 स्टेट ऑफिशियल्स ने भाग लिया, जिनमें से 37 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के रेफरी के रूप में किया गया। इसी चयन प्रक्रिया में कांकेर जिले के ग्राम माहुद, चारामा निवासी चंद्रकांत यादव ने राष्ट्रीय रेफरी के रूप में अपनी जगह बनाई है। उनके पिता का नाम हेमलाल यादव है। इस उपलब्धि के साथ, चंद्रकांत यादव बस्तर संभाग के पहले राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी बनने का गौरव हासिल किया है। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में प्रो कबड्डी के टेक्निकल डायरेक्टर और इंटरनेशनल कोच तेज नारायण माधव, तेलुगु टाइटन्स के मेंटोर और इंटरनेशनल कोच के. जगमोहन उपस्थित रहे। इनकी देखरेख में परीक्षा का सफल संचालन किया गया। चंद्रकांत यादव की यह सफलता न केवल बस्तर संभाग, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
<
