Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » चाचा-भतीजे की मौके पर मौत:पेंड्रा में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे युवक को मारी टक्कर
Breaking News

चाचा-भतीजे की मौके पर मौत:पेंड्रा में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे युवक को मारी टक्कर

By adminMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e32a1e0a 1f09 4a33 91a5 2443c5a28b83 1778309782471
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e32a1e0a 1f09 4a33 91a5 2443c5a28b83 1778309782471
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में हुई। सड़क किनारे अपनी बाइक पर बैठे कोदवाही गांव निवासी दशरथ नायक को विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार डुमरिया निवासी झुन्नू लाल और उनके भतीजे डुमरिहा निवासी देवनाथ धुर्वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। तीनों घायलों को तत्काल जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद झुन्नू लाल और देवनाथ धुर्वे को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दशरथ नायक का इलाज जिला हॉस्पिटल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे में मृत चाच-भतीजे तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसा बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस मामले की जांच कर रही पेंड्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पुलिस बनकर युवकों ने सोने के जेवर ठगे:डिक्की जांच के बहाने दो लाख की चेन-अंगूठी लेकर फरार हुए ठग, रिपोर्ट दर्ज

May 15, 2026

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

निगम के 22 प्लेसमेंट कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली:डिप्टी सीएम ने दिए थे आदेश, कमिश्नर ने निरस्त किए; अब हाईकोर्ट से मिली राहत

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.