Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » चलती कार में RCB-गुजरात के मैच पर ऑनलाइन सट्टा:व्हॉट्सएप के जरिए होती थी डील और हिसाब-किताब;पैसा आते ही दूसरे अकाउंट में करते थे ट्रांसफर
Breaking News

चलती कार में RCB-गुजरात के मैच पर ऑनलाइन सट्टा:व्हॉट्सएप के जरिए होती थी डील और हिसाब-किताब;पैसा आते ही दूसरे अकाउंट में करते थे ट्रांसफर

By adminMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777776282 whatsapp image 2026 05 02 at 82849 pm 1 1777751498
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 02 at 82849 pm 1 1777751498
दुर्ग जिले में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने RCB और गुजरात टाइटंस के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। कार में सवार दो आरोपी घूम-घूमकर सट्टा संचालित कर रहे थे। इसके अलावा दो अन्य आरोपी बाहर से पूरे मैच के दौरान अपडेट देकर सट्टा लगवा रहे थे। जांच में सामने आया है कि व्हॉट्सऐप से पूरी डील होती थी और पैसा आते ही तुरंत दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड और बैंक से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में लाखों रुपए के लेनदेन के संकेत मिले हैं। 30 अप्रैल को था RCB-गुजरात का मैच पुलिस के मुताबिक 30 अप्रैल को आरसीबी और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक एक चारपहिया वाहन में बैठकर नेहरू नगर, सुपेला चौक, पावर हाउस और आसपास के इलाकों में घूम रहे हैं और मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे हैं। उसी समय चल रहे इस मैच पर ये लोग दांव लगवा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बैकुंठ धाम गेट, गौरव पथ रोड, कैम्प-02 भिलाई के पास घेराबंदी की। वहां संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई, तो उसमें सवार दो युवक पवन कुमार यादव और मयंक गणवीर को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने सट्टा संचालित करने की बात कबूल की। उनके बताए अनुसार पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए नमन गुप्ता और नीलकंठ कोसरे उर्फ नीलू को भी गिरफ्तार कर लिया। व्हॉट्सऐप से होती थी पूरी डील पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आईडी बनाकर सट्टा संचालित करते थे। ग्राहक मोबाइल के जरिए उनसे जुड़ते थे और व्हॉट्सऐप पर ही पूरा हिसाब-किताब रखा जाता था, जो भी पैसा आता था, उसे अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता था, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं। दूसरों के बैंक खातों का कर रहे थे इस्तेमाल पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिन बैंक खातों, पासबुक और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था, वे कई बार दूसरे लोगों के नाम पर थे। इन खाताधारकों को इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि उनके नाम का इस्तेमाल सट्टा लेनदेन में हो रहा है। इससे गिरोह का नेटवर्क और बड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। इनसे डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं, जिनके आधार पर लेनदेन की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हादसे में जान-गंवाने वालों को लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि:परिजनों को बंधाया ढांढस, कोरबा में 5 दिन पहले हुई थी 3 की मौत

May 3, 2026

जांजगीर-चांपा में यात्री बस पलटी, 15 घायल:कोरबा से सरायपाली जा रही थी, 50 से ज्यादा यात्री से थे सवार

May 3, 2026

राज्यपाल दौरे से पहले कलेक्ट्रेट परिसर के पास दिखा भालू,VIDEO:धमतरी में रेस्क्यू में जुटा वन अमला, ड्रोन से भी रखी जा रही निगरानी

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069586
Views Today : 21
Views Last 7 days : 912
Views Last 30 days : 4098
Total views : 90629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.