Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राज्यपाल दौरे से पहले कलेक्ट्रेट परिसर के पास दिखा भालू,VIDEO:धमतरी में रेस्क्यू में जुटा वन अमला, ड्रोन से भी रखी जा रही निगरानी
Breaking News

राज्यपाल दौरे से पहले कलेक्ट्रेट परिसर के पास दिखा भालू,VIDEO:धमतरी में रेस्क्यू में जुटा वन अमला, ड्रोन से भी रखी जा रही निगरानी

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 1777779188
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



14 1777779188
छत्तीसगढ़ के धमतरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भालू कलेक्ट्रेट परिसर के पास रिहायशी इलाकों से होते हुए पहुंच गया। यह घटना राज्यपाल के जिले के दौरे से ठीक पहले हुई, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। भालू को सबसे पहले रुद्री इलाके में देखा गया। स्थानीय लोगों ने उसे देखते ही अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। भालू बाद में कलेक्ट्रेट के पास झाड़ियों में जा घुसा। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। भालू को रेस्क्यू करने के लिए ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा है। फिलहाल भालू झाड़ियों में छिपा हुआ है और उसे सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। पानी की तलाश में पहुंचा मौके पर थाना प्रभारी अमित सिंह, वन विभाग के एसडीओ मनोज विश्वकर्मा और उड़न दस्ता प्रभारी हेमा नाग मौजूद हैं। आशंका जताई जा रही है कि भालू पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों से होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर आ गया था। कलेक्ट्रेट में राज्यपाल लेंगे बैठक यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राज्यपाल का धमतरी कलेक्ट्रेट में दौरा प्रस्तावित है। राज्यपाल सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जिस स्थान पर भालू झाड़ियों में छिपा है, वहां से कलेक्ट्रेट की दूरी लगभग 100 मीटर है और राज्यपाल इसी मार्ग से गुजरेंगे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को सड़क के पास रुकने से रोका है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

किराए के मकान में युवक का शव मिला:3 दिन से काम पर नहीं जा रहा था, सक्ती पुलिस जांच में जुटी

May 3, 2026

रायपुर में रक्तदान और फ्री हेल्थ चेकअप कैंप:बड़ी संख्या में लोगों ने कराया चेकअप, 25 यूनिट ब्लड किया गया कलेक्ट

May 3, 2026

रायपुर में रक्तदान और फ्री हेल्थ चेकअप कैंप:बड़ी संख्या में लोगों ने कराया चेकअप, 25 यूनिट ब्लड किया गया कलेक्ट

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069588
Views Today : 23
Views Last 7 days : 914
Views Last 30 days : 4100
Total views : 90631
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.