Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » घोघरा डैम में डूबने से गर्भवती मां-बेटी की मौत:जशपुर में नहाने के दौरान हादसा, बड़ी बेटी ने तैरकर बचाई जान
Breaking News

घोघरा डैम में डूबने से गर्भवती मां-बेटी की मौत:जशपुर में नहाने के दौरान हादसा, बड़ी बेटी ने तैरकर बचाई जान

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bf59c5bc 2b85 446c adcd d6db9491fdf6 1779041410209
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



bf59c5bc 2b85 446c adcd d6db9491fdf6 1779041410209
छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार को घोघरा डैम में डूबने से 8 माह की गर्भवती महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। नहाने के दौरान मां-बेटी गहरे पानी में चली गई, जिससे दोनों की जान चली गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बालाझार की रहने वाली सुकांती तिग्गा (32) रविवार दोपहर अपनी दो बेटियों के साथ घोघरा डैम गई थीं। वह डैम किनारे कपड़े धोने के साथ-साथ बच्चों के साथ नहा रही थीं। इसी दौरान सुकांती और छोटी बेटी मीनाक्षी तिग्गा (8) अचानक गहरे पानी की ओर चली गईं और डूबने लगीं। घटना के समय साथ मौजूद बड़ी बेटी आराधना तिग्गा (10) ने तैरकर अपनी जान बचाई। वह घबराई हुई हालत में घर पहुंची और परिजनों सहित ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तत्काल डैम की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी खोजबीन की। कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद डैम किनारे महिला के कपड़े, बाल्टी और चप्पलें पड़ी मिलीं। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बोली- मामले की जांच जारी पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों शवों को बाहर निकाल लिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में हुआ 13वां वार्षिक जोनल निरंकारी बाल संत समागम:बच्चों ने नाटक, गीत और कविताओं से दिया मानवता का मैसेज, भेदभाव मिटाने पर जोर

May 18, 2026

रायपुर में पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लूट:मॉर्निंग वॉक में निकले थे,हाई अलर्ट के बीच बाइक सवार ने की वारदात

May 18, 2026

नवगठित नगर पंचायत बम्हनीडीह में आम चुनाव:भाजपा ने रैली निकालकर दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस आज भरेगी प्रत्याशियों का पर्चा

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070915
Views Today : 176
Views Last 7 days : 1745
Views Last 30 days : 4115
Total views : 92707
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.