Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » घूसखोरी पर शिकंजा:CBI और ACB की कार्रवाई, दो बाबू और एएसआई गिरफ्तार
Breaking News

घूसखोरी पर शिकंजा:CBI और ACB की कार्रवाई, दो बाबू और एएसआई गिरफ्तार

By adminMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig origorig3716124681261628455353 1778448577
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig origorig3716124681261628455353 1778448577
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ रविवार को जांच एजेंसियों ने चौतरफा कार्रवाई की। बिलासपुर और सक्ती जिलों में जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने दबिश देकर एक पुलिस अधिकारी और कलेक्टोरेट के बाबू को रंगे हाथ पकड़ा, वहीं कोरबा में सीबीआई ने एसईसीएल के एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। तीनों ही मामलों में आरोपी काम के बदले मोटी रकम की मांग कर रहे थे, जिन्हें जाल बिछाकर रंगे हाथ दबोचा गया।
कोरबा: पीएफ की फाइल आगे बढ़ाने के बदले घूस लेते लिपिक गिरफ्तार पीएफ राशि निकासी के एवज में रिश्वत मांगने वाले एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग के क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को सीबीआई ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि कुसमुंडा खदान के एक कर्मी ने अपने खाते से 5 लाख रुपए निकालने के लिए आवेदन किया था, जिसे आगे बढ़ाने के बदले मनोहर 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। जब बाबू काम को तैयार नहीं हुआ, तो पीड़ित ने शिकायत भिलाई सीबीआई कार्यालय में की। रविवार को दफ्तर बंद होने से मनोहर ने कर्मचारी को रिश्वत की रकम लेकर दूसरी जगह बुलाया था। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया। जैसे ही क्लर्क ने तय रकम ली, टीम ने उसे पकड़ लिया। बिलासपुर: जुर्माने का डर दिखाकर होटल संचालक से 1 लाख रु. मांगे थे एसीबी ने रविवार को कलेक्टोरेट में सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पांडेय अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय में पदस्थ है। कोटा निवासी होटल संचालक देवेंद्र कश्यप के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई चल रही थी। मामले को निपटाने के लिए पांडेय ने 1 लाख तक जुर्माना लगने का डर दिखाया और 30 हजार रुपए में तय कर 20 हजार रिश्वत मांगी। इसमें से आरोपी 5 हजार रुपए पहले ही ले चुका था और शेष 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था। देवेंद्र की शिकायत पर एसीबी ने ट्रैप बिछाया। रविवार को पांडेय ने शिकायतकर्ता को एडीएम कार्यालय बुलाया। जैसे ही बाबू ने 15 हजार रुपए लिए, उसे पकड़ लिया। सक्ती: मारपीट के मामले में बचाने के लिए मांगे थे 40 हजार रुपए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने रविवार को चंद्रपुर थाने में पदस्थ एएसआई एसएन मिश्रा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक मामले में सख्त कार्रवाई से बचाने के एवज में कुल 40 हजार रुपए की मांग की थी, जिसकी दूसरी किस्त लेते समय वह पकड़ा गया। ग्राम बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरस्वती जायसवाल द्वारा दर्ज मारपीट के मामले में राहत दिलाने के नाम पर एएसआई रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान यह तथ्य सही पाया गया कि आरोपी 20 हजार पहले ही ले चुका था और शेष राशि के लिए दबाव बना रहा था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वीरेंद्र सिंह वन क्षेत्र में अमलतास और गुलमोहर के सीड बॉल फेंके

May 11, 2026

फरहद में आज से 17 तक शिव अमृतवाणी

May 11, 2026

महाराणा प्रताप की जयंती पर शहर में पटाखे फोड़े, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070002
Views Today : 122
Views Last 7 days : 445
Views Last 30 days : 3397
Total views : 91084
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.