![]()
जांजगीर | बाराद्वार से जैजैपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। सड़क की खराब स्थिति के चलते लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढों, उखड़ी डामर और उड़ती धूल से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क की स्थिति से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। सड़क की बदहाली का प्रमुख कारण क्षेत्र में संचालित पत्थर खदानें और गिट्टी क्रेशर बताए जा रहे हैं। यहां से दिन-रात ओवरलोड भारी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। इनके दबाव से सड़क पूरी तरह टूट-फूट का शिकार हो चुकी है।
<
