Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » घर बैठे करें जनगणना, सरकारी पोर्टल पर देने होंगे 33 सवालों के जवाब
Breaking News

घर बैठे करें जनगणना, सरकारी पोर्टल पर देने होंगे 33 सवालों के जवाब

By adminApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
28 04 2026 census 2027
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अब तक करीब 80 हजार परिवारों ने ही ऑनलाइन जनगणना में भाग लिया है, जबकि प्रदेश में 90 लाख परिवार होने का अनुमान है।

डर से स्व-गणना से परहेज कर रहे लोग

प्रदेश के करीब 2.5 करोड़ ऑनलाइन उपभोक्ताओं की तुलना में यह भागीदारी काफी कम है। लोग भ्रम, डेटा चोरी, टैक्स, पुलिस या अन्य जांच में जानकारी का उपयोग होने के डर से स्व-गणना से परहेज कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों की तरफ से पहले ही यह स्पष्ट किया जा चुका है कि जानकारी गोपनीय रखी जाती है।

टैक्स, पुलिस या जांच में जानकारी का उपयोग नहीं किया जा सकता है। इन आंकड़ों का उपयोग केवल प्रदेश व देश के विकास की योजनाएं बनाने के लिए किया जाता है।

लोगों को 33 सवालों के जवाब देने हैं

स्व-गणना में परिवार की संरचना, उपलब्ध सुविधाएं और परिसंपत्तियों से जुड़े 33 सवालों के जवाब देने हैं। अधिकारियों का कहना है कि पहली बार जनगणना को डिजिटली कराया जा रहा है, जिसमें स्व-गणना भी एक विकल्प है। स्व-गणना ऐच्छिक हैं। इसके बाद कर्मचारी घर-घर जाएंगे।

किराए के मकान में निवासरत हैं तो भी विकल्प उपलब्ध

स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने वाले लोगों को कर्मचारियों के घर पहुंचने पर सिर्फ ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद जनरेट हुई एसईआइडी दिखाना होगा। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी राज्य के हों, लेकिन वर्तमान में जहां निवासरत हैं, उसी के अनुसार जानकारी भरनी है। स्वयं या किराए के मकान में निवासरत हैं तो स्व-गणना में उसके भी विकल्प उपलब्ध हैं।

स्व-गणना के फायदे

  • – समय और संसाधनों की बचत होती है। काम तेजी से पूरा होता है।
  • – कर्मचारियों के घर-घर पहुंचने पर संशोधन का अवसर मिलता है।
  • – तीसरे व्यक्ति पर निर्भरता कम होने से गलतियों की संभावना कम होती है।
  • – सरकारी कर्मी के न आने का इंतजार और न कहीं जाने की जरूरत।
  • – दर्ज की गई जानकारी सीधे सिस्टम में, हेराफेरी या बदलाव की संभावना नहीं।

जनगणना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1855 स्थापित किया गया है, जो 16 अप्रैल से शुरू है।

इन सवालों के देने हैं जवाब

1 – मकान की स्थिति: लाइन क्रमांक, भवन नंबर, जनगणना मकान नंबर, मकान के दीवार में प्रयुक्त सामग्री, फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की स्थिति।

2 – परिवार की जानकारी: परिवार क्रमांक, परिवार में रहने वाले लोगों की संख्या, मुखिया का नाम, मुखिया का लिंग, क्या मुखिया अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति या अन्य से संबंधित है, मकान के स्वामित्व की स्थिति, परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या, परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या।

3 – परिवार को उपलब्ध सुविधाएं: पेयजल का मुख्य स्रोत, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता, स्नानगृह की उपलब्धता, रसोईघर और एलपीजी व पीएनजी कलेक्शन की उपलब्धता।

4 – परिवार की परिसंपत्तियां: रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटाप, टेलीफोन, साइकिल, कार, परिवार की ओर से उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज, मोबाइल नंबर।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 708 गांवों के नाम रिकॉर्ड से गायब, जनगणना की तैयारी शुरू हुई तो अधिकारियों को चला पता

16 अप्रैल से डिजिटल मोड पर स्व-गणना और एक मई से कर्मचारी (प्रगणक) घर-घर जाकर मकानसूचीकरण का काम करेंगे। स्व-गणना ऐच्छिक है लेकिन लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे समय की बचत होती है और तेजी से काम होता है। स्व-गणना पूरी तरह से सुरक्षित है। जानकारी का कहीं पर उपयोग नहीं होता है।

-मनोज कुमार पिंगुआ, नोडल अधिकारी, प्रदेश जनगणना



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:12 से ज्यादा दुकानों से बर्गर-मिठाई समेत खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

June 13, 2026

कांकेर मनरेगा में ₹10 लाख के काम में गड़बड़ी:ग्रामीण बोले- मजदूरों की जगह मशीनों का उपयोग, पंचों को भी मिला भुगतान

June 13, 2026

5 मेडिकल कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली:कांग्रेस के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री बोले-कांग्रेसी ज्यादा खुश न हो, मैच अभी बाकी है

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073799
Views Today : 117
Views Last 7 days : 1005
Views Last 30 days : 5867
Total views : 97429
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.