बालोद | भारत में गाय और पशुपालन का महत्व सदियों से कृषि, अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक जीवन से गहराई से जुड़ा रहा है। वर्तमान समय में आवश्यकता इस बात की है कि इस परंपरा को आधुनिक और टिकाऊ तरीके से आगे बढ़ाया जाए, ताकि किसानों, पर्यावरण और समाज तीनों को लाभ मिल सके। गौशालाओं को केवल आश्रय स्थल के रूप में नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर इकाई के रूप में विकसित करना जरूरी है। इसके लिए बेहतर प्रबंधन, पर्याप्त चारा, स्वच्छता, पशु स्वास्थ्य सेवाएं और गोबर-गौमूत्र आधारित को बढ़ावा देना होगा। इससे गोशालाएं आर्थिक रूप से भी मजबूत बन सकती हैं। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं के पोषण, टीकाकरण, नस्ल सुधार और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाना चाहिए।
<
